शशि थरूर को ब्रिटिश काल पर लिखी किताब 'An Era of Darkness' के लिए साहित्‍य अकादमी अवॉर्ड

नई दिल्‍ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर को अंग्रेजी भाषा में योगदान के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 दिए जाने की घोषणा की गई है। कांग्रेस सांसद को ये पुरस्कार उनके द्वारा ब्रिटिश काल पर लिखी गई An Era of Darkness के लिए मिला है। ये किताब 2016 में रिलीज हुई थी। थरूर के अलावा जाने-माने कवि एवं नाटककार नंद किशोर आचार्य समेत 23 लेखकों को इस बार साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा। ये 23 लेखक अलग-अलग भाषाओं में योगदान के लिए चुने गए हैं। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, असमिया, बांग्ला समेत अन्य 23 भाषाएं शामिल हैं।

शशि थरूर को ब्रिटिश काल पर लिखी किताब An Era of Darkness के लिए साहित्‍य अकादमी अवॉर्ड
साहित्य अकादमी कार्यकारी परिषद ने बुधवार को अपनी बैठक में इन पुरस्कारों को मंजूरी दी। इस बार नेपाली भाषा के लिए पुरस्कारों की घोषणा बाद में होगी। इन लेखकों को पुरस्कार स्वरूप एक-एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्ल आदि मिलेंगे। 25 जनवरी को एक समारोह में उन्‍हें इस पुरस्‍कार से नवाजा जाएगा। आपको बता दें कि शशि थरूर के एन ऐरा ऑफ डार्कनेस किताब लिखी थी। ब्रिटेन में ये किताब Inglorious Empire: What the British Did to India के नाम से छपी थी, जिसकी शुरुआती 6 महीने में ही 50 हजार से अधिक कॉपियां बिक गई थीं।

इस किताब में शशि थरूर ने भारत में हुए ब्रिटिश राज के बारे में लिखा है, जिसमें उनपर तंज भी है, इतिहास का हिस्सा भी है। किताब में 1857 क्रांति, 1919 का जलियांवाला बाग, ईस्ट इंडिया कंपनी का भारत में आना और फिर अंग्रेजों का भारत से चले जाना, पूरे किस्से के बारे में बताया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+