शशि थरूर ने की बड़ी गलती, सुमित्रा महाजन के निधन की फर्जी खबर ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेता हुए ट्रोल
शशि थरूर ने की बड़ी गलती, सुमित्रा महाजन के निधन की फर्जी खबर ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेता हुए ट्रोल
नई दिल्ली, 23 अप्रैल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर ने गुरुवार (22 अप्रैल) की रात फेक न्यूज का शिकार हो गए और एक बड़ी गलती कर बैठे। शशि थरूर ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन के निधन की फर्जी खबर ट्वीट कर दी और उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। असल में सुमित्रा महाजन बिल्कुल ठीक हैं। फर्जी खबर ट्वीट करने के बाद शशि थरूर सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा ट्रोल हुए। ट्वीट करने के थोड़े ही देर बाद हालांकि कांग्रेस नेता शशि थरूर को पता चल गया कि उन्होंने गलत जानकारी ट्वीट कर दी है। तब तक उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था। शशि थरूर के ट्वीट पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि ताई (सुमित्रा महाजन) एक दम स्वस्थ हैं। भगवान उनकी उम्र लंबी करे।

कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने गुरुवार रात ट्वीट कर कहा, ''पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। मैं उनके साथ अपने कई पॉजिटिव बातों को याद कर रहा हूं। मैं उस बात को भी याद कर रहा हूं जब उन्होंने और स्वर्गीय सुषमा स्वराज ने के भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए मुझे कहा था। परिवार वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।'' जैसे ही शशि थरूर को इस बात का आभास हुआ कि उन्होंने गलत सूचना ट्वीट कर दी है तो उन्होंने फौरन अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया।

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने शशि थरूर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा था, ''ताई एकदम स्वस्थ हैं। भगवान उन्हें लम्बी उमर दें।'' कैलाश विजयवर्गीय के ट्वीट पर शशि थरूर ने ट्वीट कर खेद जताया और कहा, धन्यवाद कैलाश विजयवर्गीय, मैंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। मुझे नहीं पता कि लोगों को इस तरह के फेक न्यूज फैलाने से क्या मिलता है। सुमित्रा जी की लंबी उम्र और उनकी अच्छी हेल्थ की कामना करता हूं।''
ये भी पढ़ें- कोरोना की चपेट में आए कांग्रेस नेता शशि थरूर, 85 वर्षीय मां और बहन भी संक्रमित
कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''मुझे खुशी है कि वह (सुमित्रा महाजन) स्वस्थ हैं। मुझे उनके बारे में एक विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी। जिसमें उसने बताया था ''पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन जी हमारे बीच नहीं रहीं'' हालांकि अब मैं बहुत खुश हूं कि वो हमारे बीच हैं। मैं लोगों से ऐसी फेक खबर ना फैलाने की अपील करता हूं।''
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications