Shashi Tharoor: 'एक अजनबी हसीना से', शशि थरूर ने किसके लिए गाया ये गाना? क्या करेंगे चौथी शादी?
Shashi Tharoor: देश के लोकप्रिय नेताओं में से एक शशि थरूर भले ही इस वक्त कांग्रेस हाईकमान की ओर से नजर अंदाज किए जा रहे हों और पार्टी की मुख्य गतिविधियों से दूर हों लेकिन वो लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। इस वक्त भी वो सोशल मीडिया पर जबरदस्त रूप से छाए हुए हैं, वजह है उनका गाना।
दरअसल बेहद गंभीर और अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी से अंग्रेजी चिंतकों को परेशान करने वाले थरूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मशहूर सिंगर किशोर कुमार का लोकप्रिय गीत 'एक अजनबी हसीना से यूं मुलाकात हो गई' को गाते दिख रहे हैं।

हमेशा अपनी हिंदी को काफी खराब बताने वाले थरूर का ये अंदाज देखकर हर कोई हैरान है इसलिए जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, कमेंट्स की बौछार हो गई। कई लोगों ने थरूर के इस स्किल की तारीफ की है तो वहीं कुछ लोग ये भी जानना चाह रहे हैं कि 'आखिर शशि थरूर ने ये गाना किसके लिए गाया है?'
क्या Shashi Tharoor करेंगे चौथी शादी?
तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'क्या 69 साल के शशि थरूर चौथी शादी करने वाले हैं या उन्हें फिर से प्रेम हो गया है? तो वहीं एक यूजर ने लिखा है कि 'बाद के दिनों में उनकी हिंदी काफी बेहतर हुई है, लोग बताते हैं कि जब कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे थे उस समय हिंदी को लेकर बहुत काम किया है।' कुल मिलाकर इस वक्त शशि थरूर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Shashi Tharoor की प्रतिक्रिया का इंतजार
हालांकि हर किसी को अपनी बेबाक संवाद से चुप कराने वाले शशि थरूने अभी तक इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को नालंदा साहित्य महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए बिहार के राजगीर पहुंचे थे, ये वीडियो उसी महोत्सव का है, जहां वो लोगों से मुखातिब हुए थे, जो कि वायरल हो गया।

Shashi Tharoor ने नीतीश सरकार के बिहार मॉडल की तारीफ की
थरूर ने नीतीश सरकार के बिहार मॉडल की भी खुलकर तारीफ की है और इस कारण वो कांग्रेस के भी कुछ लोगों के निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि 'मैं बहुत प्रभावित हुआ, डॉ. एस. जयशंकर और विदेश मंत्रालय को इस शानदार उपलब्धि के लिए मेरी हार्दिक बधाई, बिहार में बुनियादी ढांचा पहले के मुकाबले कहीं बेहतर है। सड़कें अच्छी हैं, लोग देर रात तक सड़कों पर सुरक्षित महसूस करते हैं और बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी ठीक काम कर रही हैं, मुझे राजनीति में न घसीटें। मैं निश्चित रूप से यह प्रगति देखकर बहुत खुश हूं , बिहार के लोग और उनके प्रतिनिधि श्रेय के पात्र हैं।'
'ज्ञान केवल कक्षाओं तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए'
थरूर ने जोर देकर कहा कि 'ज्ञान केवल कक्षाओं तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि विश्वविद्यालय के बाहर भी फैलना चाहिए। साहित्य महोत्सव एक ऐसा अवसर है जहां हम साहित्य और विचारों पर चर्चा करके इस परंपरा को आगे बढ़ा सकते हैं।'

Shashi Tharoor ने की तीन बार शादी लेकिन जी रहे हैं तन्हा
मालूम हो कि शशि थरूर की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रहती है। उन्होंने जीवन में तीन बार शादी की लेकिन वो आज भी एकाकी जीवन जी रहे हैं। उनकी पहली शादी तिलोत्तमा मुखर्जी से हुई थी, जो कि एकेडमिक थीं और राजनेता कैलाश नाथ काटजू की पोती थीं, थरूर ने इनसे प्रेमविवाह साल 1981 में किया था, इस शादी से इनको दो बेटे कनिष्क और ईशान हैं लेकिन ये शादी लंबी नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया।
दो बेटों के पिता हैं Shashi Tharoor
इसके बाद थरूर ने 2007 में संयुक्त राष्ट्र में काम करने वाली कनाडाई डिप्लोमैट क्रिस्टा जाइल्स से शादी की लेकिन इस विवाह की भी आयु लंबी नहीं थी और दोनो का तलाक हो गया। साल 2010 में थरूर ने बेहद ही खूबसूरत कश्मीरी पंडित बिजनेसमैन सुनंदा पुष्कर से शादी की थी लेकिन 17 जनवरी 2014 को, पुष्कर की नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में 'द लीला होटल' में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई, जिस पर काफी बवाल मचा था।
Shashi Tharoor पर लगे थे गंभीर आरोप
थरूर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 और 498A के तहत अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने और वैवाहिक क्रूरता का आरोप लगाया गया था, हालांकि 2021 में दिल्ली की एक अदालत ने थरूर को सभी आरोपों से बरी कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications