Padmaja Kumari Parmar: कौन हैं राजकुमारी पद्मजा परमार? मेवाड़ राजपरिवार की बेटी क्यों पहुंची कोर्ट?
Padmaja Kumari Parmar: मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के दिवंगत सदस्य अरविंद सिंह का संपत्ति विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। पूर्व महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ की वसीयत में केवल उनके पुत्र डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को ही एकमात्र वारिस बनाया गया है जिसकी वजह से उनकी दोनों बेटियों पद्मजा और भार्गवी कुमारी ने वसीयत को गलत ठहराते हुए पिता की संपत्ति पर अपना हक जताया है, जिसके चलते ये विवाद अब अदालत पहुंच चुका है।
सुप्रीम कोर्ट ने अब मुंबई और जोधपुर हाईकोर्ट में लंबित सभी मामलों को दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरित कर दिया है, जिसकी सुनवाई अब 11 जनवरी 2026 को होगी। आइए विस्तार से जानते हैं कि अरविंद सिंह मेवाड़ की बेटी पद्मजा कुमारी कौन हैं, कहां रहती हैं और उन्हें पिता की संपत्ति में से क्या-क्या चाहिए?

कौन हैं राजकुमारी Padmaja Kumari Parmar?
महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह का 81 वर्ष की अवस्था में इसी साल मार्च में निधन हो गया था। उनके तीन बच्चे हैं, जिसमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। आपको बता दें कि देखने में अप्सरा जैसी उनकी छोटी बेटी पद्मजा कुमारी परमार परंपरा और आधुनिकता दोनों की मिसाल हैं। शाही खानदान से होने के बावजूद वो अपने संस्कारों और परंपराओं से जुड़ी हुई हैं तो वहीं उनकी आधुनिक सोच उन्हें आज के डिजिटल युग में लोगों से कदम से कदम मिलाकर चलने में मदद करती है, उनकी शादी डॉ. कुश परमार से हुई है।
मेक्सिको में बीता बचपन, दादी थी जैसलमेर की राजकुमारी
डॉ. कुश की दादी जैसलमेर की राजकुमारी थीं और वो स्वयं मेक्सिको में पले-बढ़े हैं और मौजूदा वक्त में पद्मजा कुमारी अपने परिवार के साथ बोस्टन में रहती हैं लेकिन सोशल वर्क की वजह से हमेशा चर्चित रहती हैं। अपने लुक और स्टाइल के कारण हमेशा चर्चित रहने वाली पद्मजा कुमारी खेल प्रेमी हैं।
सीसीआई की सदस्य हैं Padmaja Kumari Parmar
वो क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) की सदस्य हैं, इसके अलावा उन्हें घुड़सवारी, टेनिस और तैराकी भी पसंद हैं। खेल के प्रति लगाव उन्हें अपने पिता की वजह से हासिल हुआ क्योंकि अरविंद सिंह मेवाड़ ने इंग्लैंड में क्रिकेट खेला था , वे ब्रम्हॉल क्रिकेट क्लब में शामिल हुए थे और बाद में लंकाशायर द्वितीय इलेवन के लिए सलामी बल्लेबाज भी रहे थे।
बुल्गारी होटल की बोर्ड मेंबर हैं Padmaja Kumari Parmar
अपने युवा दिनों में वो भी शौक के लिए क्रिकेट खेला करते थे, जब राजकुमारी छोटी थीं तो अपने पापा को क्रिकेट खेलते देखा करती थीं और इसी वजह से उनका क्रिकेट के प्रति लगाव बढ़ा। वह प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के MS चड्ढा सेंटर फॉर ग्लोबल इंडिया, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और ग्लोबल हेल्थ एंड सर्विस एडवाइजरी काउंसिल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के एडवाइजरी बोर्ड में काम करती हैं। वो लंदन के बुल्गारी होटल एंड रिसॉर्ट्स की बोर्ड मेंबर भी हैं।
क्या है Padmaja Kumari Parmar की मांग?
पद्मजा कुमारी और उनकी बहन भार्गवी कुमारी ने अपने केस में स्व. अरविंद सिंह मेवाड़ की स्व-अर्जित संपत्तियों में हिस्सेदारी की मांग की है। इन दोनों की मांग है कि इन्हें मुंबई के मेवाड़ हाउस में आधा हिस्सा, डायजीलिया हाउस का कुछ भाग और उदयपुर के शिकारबाड़ी की जमीन मिले।
HRH ग्रुप ऑफ होटल्स के मालिक थे अरविंद सिंह मेवाड़
गौरतलब है कि अरविंद सिंह मेवाड़ की कुल संपत्ति का कोई सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन वे HRH ग्रुप ऑफ होटल्स के मालिक और मेवाड़ के पूर्व शाही परिवार के प्रमुख थे, जिससे उनकी गिनती बेशूमार धनी लोगों में होती थी। फिलहाल इस केस के बारे में शाही परिवार की ओर से सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है लेकिन इतने बड़े घराने का संपत्ति विवाद इस वक्त घर-घर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम















Click it and Unblock the Notifications