किसी को डरने की जरूरत नहीं है- कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने क्यों कही ये बात ?
किसी को डरने की जरूरत नहीं है- कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने क्यों कही ये बात ?
Congress leader Shashi Tharoor: केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर का केरल राज्य में राजनीतिक तूफानी दौरे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की नींद उड़ा दी हैं। इसकी वजह है कि यहां "थरूर गुट" उभरने की संभावना नजर आ रही है। इतना ही नहीं शशी थरूर के समर्थन उन कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ खुलकर सामने आ चुके हैं जिन नेताओं ने "संघ परिवार और धर्मनिरपेक्षता को चुनौती" विषय पर आयोजित एक सेमिनार पर अघोषित प्रतिबंध लगाया था जिसमें थरूर मुख्य अतिथि थे। वहीं मंगलवार को शशि थरूर के केरल में किए जा रहे दौरों से 'डरते' दिख रहे कांग्रेस नेताओं के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में कहा "मैं किसी से नहीं डरता और किसी को मुझसे डरने की कोई जरूरत नहीं है।"

कोझिकोड में थरूर के लिए आयोजित कार्यक्रम रद्द करवा दिया था
बता दें केरल में कांग्रेस के एक वर्ग ने शशि थरूर के प्रति अपने गुस्से के चलते कोझिकोड में थरूर के लिए युवा कांग्रेस का एक कार्यक्रम रद्द कर दिया था। जिसे कोझिकोड कांग्रेस सांसद राघवन और अन्य युवा कांग्रेस नेताओं के हस्तक्षेप के बाद अंत में उन्हें कांग्रेस समर्थक संगठन द्वारा होस्ट किया गया था।

थरूर गुट के नेता खुलकर कर रहे विरोध
इस कार्यक्रम पर रोक लगाए जाने के बाद थरूर के समर्थक जो कांग्रेस में "थरूर गुट"के नेता कहे जाते हैं उन्होंने रविवार को युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित आयोजित संगोष्ठी पर कथित रूप से अघोषित प्रतिबंध लगाने वाले नेताओं के खिलाफ खुलकर सामने आ गए। वहीं सूत्रों के मुताबिक अब डैमेज कंट्रोल के लिए यूथ कांग्रेस बुधवार को कन्नूर में एक कार्यक्रम आयोजित कर सकती है।

शशी थरूर ने मुस्लिम लीग से मुलाकात की
गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद शशी थरूर का पहला बड़ा राजनीतिक दौरा है जो केरल के दक्षिणी भाग में स्थित उनके निर्वाचन क्षेत्र तिरुवनंतपुरम से मीलों दूर है। उत्तरी केरल के मालाबार क्षेत्र की अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद ने केरल में अपनी पार्टी के सबसे बड़े सहयोगी मुस्लिम लीग से मुलाकात की। यह इस तरह की पहली बैठक नहीं है, लेकिन यह बैठक शशि थरूर के लिए पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ के बाद हो रही है जिसमें शशी थरूर गांधी परिवार के द्वारा खड़े किए गए मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़े थे। शशि थरूर ने चुनाव के दौरा कई राज्यों में दौरे के दौरा कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा उन्हें उचित तब्बजों ना देने की शिकायत भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications