शशि थरूर ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर दिया ऐसा आपत्तिजनक बयान, मांगनी पड़ी माफी

थरूर ने केजरीवाल पर दिया आपत्तिजनक बयान, मांगनी पड़ी माफी

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर दिए अपने हालिया बयान के लिए माफी मांग ली है। शशि थरूर ने हाल ही में कहा था कि केजरीवाल बिना जिम्मेदारी लिए सत्ता चाहने वाले नेता है। इसका सोशल मीडिया पर काफी तीखा विरोध हुआ, जिसके बाद थरूर ने अपने बयान पर सफाई देते हुए माफी मांग ली है। हालांकि केजरीवाल के लिए इस्तेमाल किए 'नपुंसक' शब्द पर उन्होंने कुछ नहीं कहा है।

Shashi Tharoor Arvind Kejriwal, shashi tharoor apology, delhi assembly elections 2020, Shashi Tharoor, Arvind Kejriwal, शशि थरूर, अरविंद केजरीवाल

थरूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, केजरीवाल नागरिकता कानून के समर्थक और विरोधी दोनों लोगों को अपनी तरफ चाहते हैं, इसलिए उन्होंने इस पर कड़ा रुख नहीं अपनाया। वो सीएए और एनआरसी पर हवा-हवाई बयान दे रहे हैं।उन्होंने कोई ठोस बात नहीं कही है। केजरीवाल बिना किसी जिम्मेदारी के सत्ता हासिल करना चाह रहे हैं। सीएम केजरीवाल के लिए 'नपुंसक' शब्द का भी इस्तेमाल किया।

थरूर के बयान पर कई लोगों ने नाराजगी जताई तो मंगलवार को उन्होंने ट्वीट कर अपनी बात के लिए सफाई दी और माफी मांगी। हालांकि ट्वीट में उन्होंने केवल 'बिना जिम्मेदारी सत्ता चाहने वाला' बयान के लिए ही माफी मांगी है। नपुंसक शब्द को लेकर कुछ नहीं कहा है। उन्होंने ट्वीट किया, मेरा 'बिना जिम्मेदारी के सत्ता' बोलना जिन लोगों को पसंद नहीं आया। मैं उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं। दरअसल, ये ब्रिटिश राजनीति की एक पुरानी लाइन है, जो किपलिंग, पीएम स्टेनली बाल्डविन और हाल ही में टॉम स्टॉपर्ड ने इस्तेमाल की थी। मैं मानता हूं कि इसका उपयोग करना अनुचित था, इसलिये मैं अपने शब्द वापस लेता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+