अमेरिका भेजा गया सुनंदा पुष्कर का विसरा, थरुर से दोबारा हुई पूछताछ
नयी दिल्ली। सुनंदा पुष्कर हत्याकांड मामले में जांच कर रही एसआईटी ने कांग्रेस नेता और सुनंदा के पति से आज एक बार फिर से पूछताछ की है। जहां थरुर से दोबारा पूछताछ की गई तो वहीं दिल्ली पुलिस ने विसरा को जांच के लिए अमेरिका भेज दिया है।

मामले की जांच कर रहे एसआइटी प्रमुख प्रेमनाथ ने ममाले की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को विसरा लेकर अमेरिका भेजा गया ताकि इस बात की जानकारी मिल सके कि किस जहर से सुनंदा की मौत हुई थी। आपको बता दें कि इसकी रिपोर्ट आने में तकरीबन एक से डेढ़ महीने लग जाएंगे।
मामले की जांच कर रही एसआईटी के पास अमेरिका के लैब की रिपोर्ट से मिली जानकारी अहम सबूत होगी, इसलिए पुलिस इस रिपोर्ट की बेसब्री से इंतजार कर रही है। पुलिस की माने तो एक बार जहर का पता चल जाने पर उनके लिए हत्यारे का पता लगाना आसान हो जाएगा। गौरतलब है कि सुनंदा के शव का पोस्टमार्टम करने वाले एम्स के तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने साफ कर दिया था कि जहर के बारे में जानकारी भारतीय लैबों में नहीं लग सकता है।












Click it and Unblock the Notifications