विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट पर थरूर का पलटवार, कहा- सुनंदा पुष्कर का नाम इस मामले में लाना सही नहीं

नई दिल्ली, 11 मई: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में सिंगापुर सरकार ने इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी, जिसके बाद कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने ट्वीट कर मेकर्स और बीजेपी पर निशाना साधा। इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने भी पलटवार करते हुए थरूर की दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर का जिक्र कर दिया। जिस पर कांग्रेस सांसद भड़क गए।

Recommended Video

    The Kashmir Files पर Singapore में Ban, Vivek Agnihotri-Shashi Tharoor में छिड़ी बहस |वनइंडिया हिंदी
    sunanda pushkar

    दरअसल सबसे पहले एक न्यूज का लिंक शेयर करते हुए थरूर ने लिखा कि भारत की रूलिंग पार्टी की ओर से प्रमोट की जा रही फिल्म द कश्मीर फाइल्स सिंगापुर में बैन हो गई। इस ट्वीट के जवाब में विवेक ने लिखा कि प्रिय शशि जी, सिंगापुर दुनिया का सबसे प्रतिगामी (सबसे ज्यादा फिल्में बैन करने वाला) सेंसर है। इसने 'द लास्ट टेम्पटेशंस ऑफ जीसस क्राइस्ट' पर भी प्रतिबंध लगा दिया। इसके अलावा एक रोमांटिक फिल्म #TheLeelaHotelFiles पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। ऐसे में कृपया कश्मीरी हिंदू नरसंहार का मजाक बनाना बंद करें।

    एक दूसरे ट्वीट में अग्निहोत्री ने लिखा कि शशि थरूर जी, क्या ये सच है कि स्वर्गीय सुनंदा पुष्कर एक कश्मीरी हिंदू थीं? अगर हां, तो हिंदू परंपरा में मृतकों का सम्मान करने के लिए आपको अपना ट्वीट डिलीट कर देना चाहिए और उनकी आत्मा से माफी मांगनी चाहिए। अग्निहोत्री के इस ट्वीट पर अब थरूर ने दोबारा से जवाब दिया है।

    थरूर ने ट्वीट कर कहा कि मैंने एक वास्तविक खबर ट्विटर पर शेयर की थी। मैंने द कश्मीर फाइल्स के कंटेंट पर कोई टिप्पणी नहीं की और ना ही मैंने उस फिल्म को देखा है। ऐसे में सुनंदा का नाम इस मामले में घसीटना अनुचित और अवमानना है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने कभी भी कश्मीरी पंडितों की पीड़ा का मजाक नहीं उड़ाया, जिनकी दुर्दशा से मैं अच्छी तरह वाकिफ हूं और जिसकी ओर मैंने वर्षों से बार-बार ध्यान आकर्षित किया है। मैं उनके साथ सोपोर के पास बोमई में उनके पैतृक घर के नष्ट हुए खंडहरों में गया और आसपास के लोगों से बात की। जिसमें हिंदू-मुस्लिम दोनों शामिल थे। वो जवाब देने के लिए दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मुझे ये पता है कि वो सुलह में विश्वास करती, नफरत में नहीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+