शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी पर आया शशि थरूर का बयान, कही ये बात
Shashi Tharoor on Shah Rukh Khan son Aryan khan arrested by the NCB in drugs case
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को ट्वीट करते हुए अपनी बात कही है। शशि थरूर ने कहा है कि वो किसी ड्रग्स का समर्थन नहीं करते हैं लेकिन जिस तरह से शाहरुख और उनके बेटे को इस मामले में निशाना बनाया जा रहा है, वो ठीक नहीं है। आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को एक पार्टी से गिरफ्तार किया था। जिसमें कथित तौर पर ड्रग्स परोसा जा रहा था।
Recommended Video

इस तरह निशाना बनाया जाना ठीक नहीं: शशि
शशि थरूर ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा है, मैं किसी ड्रग्स लेने या पार्टियों में इसके इस्तेमाल का समर्थक नहीं हूं और ना ही उन्होंने कभी कोई ड्रग्स लिया है। मैं इस बात को लेकर दुखी हूं कि कैसे शाहरुख खान को उनके बेटे के लिए निशाना बनाया जा रहा है। एक 23 साल के लड़के को इस तरह से निशाना बनाना सही नहीं है। हमको उनसे थोड़ूी सहानुभूति रखनी चाहिए।

बॉलीवुड से भी मिला शाहरुख को साथ
बेटे की गिरफ्तारी को लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अभी कुछ नहीं कहा है। बॉलीवुड में कई सिताारे शाहरुख के सपोर्ट में खड़े हुए हैं। इन लोगों में सुचित्रा कृष्णमूर्ति, सुनील शेट्टी, सलमान खान और पूजा भट्ट के नाम हैं। सलमान खान ने घर जाकर शाहरुख से मुलाकात भी की है। वहीं पूजा भट्ट ने स्पष्ट शब्दों में शाहरुख को अपना समर्थन जताया है।

आर्यन 7 अक्टूबर तक जेल में
ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका सोमवार को खारिज हो गई। आर्यन समेत दो और लोग सात अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में ही रहेंगे। एनसीबी ने सभी लोगों के लिए नौ दिन की कस्टडी की मांग की थी। कोर्ट ने तीन दिन की हिरासत मंजूर की है। अब तीन दिन बाद उनकी जमानत पर सुनवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications