'हत्यारोपी' वाले बयान पर रविशंकर प्रसाद के खिलाफ कोर्ट पहुंचे शशि थरूर, की मानहानि की शिकायत
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शशि थरूर ने रविशंकर प्रसाद के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत तिरुवनंतपुरम कोर्ट में की है और कहा है कि कानून मंत्री ने जो भी बयान दिया है वो झूठा और दुर्भावनापूर्ण है। थरूर ने रविशंकर प्रसाद से उनके बयान के लिए माफी मांगने की मांग की है।

दरअसल, शशि थरूर ने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, उसके बाद कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार करते हुए शशि थरूर को हत्यारोपी बताया था। पिछले कुछ महीनों से शशि थरूर लगातार पीएम मोदी पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने भी थरूर पर कई दफे हमला बोला है।
थरूर ने अपनी शिकायत में कहा है कि अगर देश के कानून मंत्री राजनीतिक विरोध के कारण हत्या के झूठे मामले की जांच की बात करें है तो फिर न्याय और लोकतंत्र में विश्वास कैसे कायम रहेगा। शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ शिकायत में उनसे माफी मांगने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications