मोदी की तारीफ के बाद थरूर का पत्ता कट, कांग्रेस ने प्रवक्ता पद से हटाया
एक ट्वीट में नरेंद्र मोदी की तारीफ करना शशि थरूर को काफी महंगा पड़ गया। मामले पर कार्रवाई करते हुए कांग्रेस ने उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया है। शशि थरूर के सितारे वैसे भी गर्दिश में चल रहे हैं। सुनंदा पुष्कर की मौत के बाद से ही वे मीडिया का केंद्र बने हुए थे कि मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़कर उन्होंने अपनी मुश्किलों की पोटली और भारी कर ली।

गौरतलब है कि शशि थरूर ने पिछले हफ्ते मोदी के निमंत्रण पर जवाब देते हुए कहा था कि स्वच्छ भारत मिशन में शामिल होने का न्योता स्वीकार करते हुए वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं. इस पर केरल के पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष एम लीजू ने कहा कि थरूर मोदी की योजनाओं के पीछे के वास्तविक एजेंडे को नहीं समझ पाए, यह हैरानी की बात है. केरल कांग्रेस ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने पर आगाह किया.
हालांकि थरूर का कहना है कि उन्हें कांग्रेसी होने पर गर्व है और उन्होंने बीजेपी के हिंदुत्व के एजेंडे का दूर-दूर तक समर्थन नहीं किया है. पर लगता है उनकी सफाई स्वच्छ भारत अभियान की ही तरह कांग्रेस को रास नहीं आ पाई।












Click it and Unblock the Notifications