अंग्रेजी के बाद अब शशि थरूर ने दिखाई अपनी साइंस की नॉलेज, पढ़कर भौंचक्के हुए लोग
वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर की अंग्रेजी से तो हर कोई वाकिफ है। थरूर अंग्रेजी में ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं, जो आम जनता ने शायद कभी सुने भी न हों, लेकिन काफी कम लोग ये जानते होंगे कि अंग्रेजी के साथ-साथ थरूर की साइंस भी उतनी ही अच्छी है।
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर की अंग्रेजी से तो हर कोई वाकिफ है। थरूर अंग्रेजी में ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं, जो आम जनता ने शायद कभी सुने भी न हों, लेकिन काफी कम लोग ये जानते होंगे कि अंग्रेजी के साथ-साथ थरूर की साइंस भी उतनी ही अच्छी है। इसका खुलासा एक बार फिर उनके ट्विटर हैंडल पर ही हुआ है, जहां उन्होंने एक कपल को ऐसी भाषा में शुभकामनाएं दीं कि इंटरनेट यूजर्स भी देखते रह गए।

सोशल मीडिया पर शादी का एक कार्ड इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। @KARTHIC_VINOBA नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने थरूर को टैग कर शादी का एक कार्ड ट्वीट किया। यूजर ने लिखा, 'केमिस्ट्री टीचर की शादी का कार्ड। थरूर जी, आपके संसदीय क्षेत्र से।' इसे रिट्वीट करते हुए थरूर ने कुछ इस अंदाज में बधाई दी कि हर कोई उनकी तारीफ करता रह गया।
ये भी पढ़ें: शख्स ने बिना सोचे जरूरतमंद महिला को दी फर्स्ट क्लास सीट, इंटरनेट पर जीता लोगों का दिल
थरूर ने लिखा, 'उन्हें शादीशुदा जीवन की ढेर सारी शुभकामनाएं। उनके बीच की केमिस्ट्री हमेशा बरकरार रहे, फिजिक्स गर्माहट की बजाय रौशनी लेकर आए और बायोलॉजी से संतान सुख की प्राप्ति हो।' थरूर का ये अंदाज देख यूजर्स हंस-हंस कर लोटपोट हो गए हैं। इस कार्ड की बात करें तो ये अपने आप में काफी अनोखा है। इसमें कपल का नाम केमिकल सिंबल के फॉर्म (Vn+Sa) में लिखा गया है। Vn का मतलब विथुन और Sa का सूर्या।
कार्ड में बाईं तरफ मॉलिक्यूलर स्ट्रक्चर बनाया गया है, जिसमें कोवलेंट बॉन्ड के जरिये LOVE को दर्शाया गया है। इसके साथ ही शादी को रिएक्शन कहा गया है और वेन्यू को लैबोरैट्री। कार्ड में ये भी लिखा गया है कि एटम की तरह कपल एक मॉलिक्यूलर बनकर साथ होने जा रहे हैं। इस कपल की शादी थरूर के संसदीय क्षेत्र केरल के तिरुवनंतपुरम में है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: गाना गाता है महाराष्ट्र का ये गधा, आवाज सुन भूल जाएंगे कोयल और बुलबुल को












Click it and Unblock the Notifications