कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने पीएम मोदी की तुलना बावली बहू से की

विमुद्रीकरण के फैसले को लागू करने पर जहां केंद्र सरकार इस फैसले को 70 सालों का सबसे साहसिक फैसला बता रही है। वहीं विपक्ष विमुद्रीकरण के फैसले को भुनाने में लग गया है।

नई दिल्‍ली। विमुद्रीकरण के फैसले को लागू करने पर जहां केंद्र सरकार इस फैसले को 70 सालों का सबसे साहसिक फैसला बता रही है। वहीं विपक्ष विमुद्रीकरण के फैसले को भुनाने में लग गया है।

shashi tharoor

अब कांग्रेस के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर लिखा है कि इस समय मोदी जी की हालत उस बावली बहू की तरह हो गयी है, जिसने पहली रोटी तवे पर डालते ही पूरे परिवार को खाना खाने बिठा दिया हो।

शशि थरूर ने व‍िमुद्रीकरण के फैसले के बाद देश में फैली अफरातफरी पर यह टिप्‍पणी की है। शशि थरूर की इस टिप्‍पणी का जबाव देते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि और कुछ लोगों ने जब भी रोटियां बनाई खुद ही खाते चले गए। जय हो।

इस पर शशि थरूर ने जवाब दिया कि मैं तो चावल खाने वाला दक्षिणभारतवासी हूं , इसके बारे मैं कुछ नहीं जानता। और चावल के बारे: दाने-दाने पे लिखा हैं, खाने वाले का नाम।

आपको बताते चलें कि कांग्रेस ने नोटबंदी के चलते देश भर में हुई 70 मौतों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को जिम्‍मेदार ठहराया है। साथ ही पीएम मोदी पर इसको लेकर मामला दर्ज करने को कहा है। मुंबई कांग्रेस के अध्‍यक्ष संजय निरूपम ने देश से अपील करते हुए कहा कि नोटबंदी से हुई 70 मौतों के चलते धारा 302 के तहत पीएम मोदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

संजय निरूपम ने कहा कि देश में व‍िमुद्रीकरण का फैसला लागू होते ही देश में अव्‍यवस्‍था फैल गई है। कई लोगों की मौत हो चुकी है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि बिना व‍िमुद्रीकरण की योजना को बिना किसी सोच-व‍िचार के लागू कर दिया गया और यह भी नहीं सोचा गया कि इसके फायदे और नुकसान क्‍या होंगे।

वहीं कांग्रेस के प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि घड़ियाली आंसू बहाकर पीएम मोदी देश को बेवकूफ नहीं बना सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी को गवर्नेंस को सही से संभालना चाहिए नाकि देश में सपने बेचने चाहिए। उन्‍होंने यह भी कहा कि व‍िमुद्रीकरण के फैसले के बाद पीएम मोदी को देश को संबोधित करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+