शशि शेखर वेम्पती बने प्रसार भारती के नए सीईओ
प्रसार भारती के सीईओ की जिम्मेदारी संभालने से पहले वेम्पती कई अहम पदों पर भी रह चुके हैं।
नई दिल्ली। इन्फोसिस के पूर्व मुख्य आर्किटेक्ट शशि शेखर वेम्पती को भारत की पब्लिक ब्रॉडकास्ट कंपनी प्रसार भारती का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। प्रसार भारती के पूर्व सीईओ जवाहर सिरकार के अपने पद से इस्तीफा देने के सात महीने बाद शुक्रवार को वेम्पती की इस पद पर नियुक्ति की घोषणा की गई। मुख्य रूप से टेक्नोक्रेट वेम्पती पार्ट टाइम मेंबर के तौर पर प्रसार भारती के बोर्ड से जुड़े हुए थे।

उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन जस्टिस सीके प्रसाद और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव की संयुक्त अध्यक्षता में बनी कमेटी की सिफारिश के बाद वेम्पती की इस पद पर नियुक्ति की गई। प्रसार भारती के सीईओ की जिम्मेदारी संभालने से पहले वेम्पती कई अहम पदों पर भी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications