रुला देगी शशि कपूर की आखिरी तस्वीर, ऐसी हो गई थी बॉलीवुड के 'हैंडसम हीरो' की हालत
सामने आई शशि कपूर की आखिरी तस्वीर, आखिरी दिनों में ऐसी हो गई थी हालत
मुंबई। सोमवार शाम को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पातल में अपनी आखिरी सांसें लेने वाले शशि कपूर का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। 79 की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले शशि की अंतिम संस्कार के वक्त की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देखकर पता चल रहा है कि वो आखिरी वक्त में बीमारी के चलते कितना कमजोर हो गए थे। किसी जमाने में बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में गिनें जाने वाले शशि की ये तस्वीर यकीनी तौर पर उनके चाहने वालों के लिए और ज्यादा दुख देने वाली है।

अर्थी पर लेटे हुए शशि कपूर की तस्वीर
शशि कपूर की अर्थी पर लेटे हुए अंतिम फोटो सामने आई है, जो अंतिम संस्कार से कुछ पहले की है। तस्वीर से साफ दिख रहा है कि बीमारी की वजह से वो ना सिर्फ काफी कमजोर हो गए थे, बल्कि उनका चेहरा भी काफी बदल गया था। शशि कपूर का मंगलवार दोपहर 12 बजे सेंटा क्रूज हिंदू क्रिमेटोरियम में अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार में पहुंचे बॉलीवुड सितारे
शशि कपूर का अंतिम दर्शन करने कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे, सबकी आंखें नम और दिल दुखी था, सबने अपनी-अपनी तरह से इस दिग्गज को याद किया। शशि कपूर को श्रद्धांजलि देने शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक, काजोल, नीतू कपूर, रणबीर, करीना, सैफ, बोनी कपूर, ऋषि कपूर, रानी मुखर्जी, करन कपूर, संजना सहित कई सेलेब्स पहुंचे। शशि कपूर को पिछले कई वर्षों से किडनी से जुड़ी समस्या थी, वह कई वर्षों से डायलिसिस करा रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

सलामी के साथ दी गई अंतिम विदाई
पुलिस की टुकड़ी ने गन फायर और स्पेशल ड्रिल के साथ शशि कपूर को सलामी भी दी। 2011 में शशि को भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। इसलिए उन्हें सलामी के साथ अंतिम विदाई गई।
-
Asha Bhosle-ओपी नय्यर की दर्दनाक मोहब्बत, 4 बच्चों के पिता के प्यार में पागल थीं गायिका, फिर टूटा दिल -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications