शशि कपूर के जन्मदिन पर टीना अंबानी ने शेयर की उनके साथ पुरानी तस्वीर, बोलीं- याद आते हैं पुराने दिन
मुंबई। मशहूर फिल्म एक्टर मरहूम शशि कपूर का आज 83वां जन्मदिन है। चार साल पहले, 2017 में 79 साल की उम्र में शशि कपूर दुनिया छोड़ गए थे। आज वो होते तो 83 साल के हो गए होते। वो भले नहीं हैं लेकिन उनके साथ कम कर चुके कलाकार और उनके चाहने वाले आज भी उन्हें याद करते हैं। शशि को याद करते हुए पूर्व बॉलीवुड एक्टर, कारोबारी अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ने उनके साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है।
Recommended Video

शशि कपूर को याद कर क्या बोलीं टीना
टीना अंबानी ने शशि कपूर के जन्मदिन पर उनके साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- अब शशि कपूर जैसे इंसान नहीं बनते हैं। जिंदादिल, हैंडसम, जहीन, शानदार... आपके जन्मदिन पर आपका (शशि कपूर) साथ और पुराने दिनों की बहुत याद आ रही है।

टीना ने शशि के साथ कई फिल्मों में किया काम
अभिनेत्री टीना अंबानी (टीना मुनीम) ने शशि कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया था। जिसमें 'अलग अलग', 'प्यार तो होना ही था' जैसी फिल्में शामिल हैं। 70 और 80 के दशक में टीना भी हिन्दी फिल्मों में काम कर रही थीं और शशि कपूर भी उस समय काफी व्यस्त थे। टीना ने 1991 में अनिल अंबानी से शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी और टीना मुनीम से टीना अंबानी हो गई थीं। अब वो पति के साथ कारोबार में ही हाथ बटांती हैं।

शशि कपूर के नाम कई हिट फिल्में
लोकप्रिय अभिनेता शशि कपूर का निधन 4 दिसंबर, 2017 को हो गया था। 18 मार्च 1938 को जन्में शशि कपूर ने एक्टिंग की दुनिया मे खूब नाम कमाया था। उनके काम के लिए उनको पद्म भूषण पुरस्कार और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। शशि कपूर ने अपने करियर में 160 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें कई फिल्में सुपरहिट रही थीं।
निया शर्मा का भड़कीले कपड़ों में छत के ऊपर बोल्ड डांस, वीडियो वायरल
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Mumbai Pune Expressway पर फिर क्यों लगा भयंकर जाम? 5 किलोमीटर लंबी कतारें, घंटों फंसे रहे यात्री, देखें Video -
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला -
Mumbai Dabbawala Crisis: गैस की कमी ने 150 साल पुरानी 'अंगीठी' को ठंडा कर दिया, कमाई आधी रह गई-Oneindia Report












Click it and Unblock the Notifications