Sharmistha Panoli Arrest: शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी पर कोलकाता पुलिस की सफाई, 'नियमों के तहत हुई है कार्रवाई'
Sharmistha Panoli Arrest: लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी पर सियासी संग्राम चल रहा है। बीजेपी ने इसे ममता बनर्जी की तानाशाही करार दिया है। सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने कोलकाता पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। इस पूरे विवाद पर अब कोलकाता पुलिस की ओर से सफाई जारी की गई है। कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर करके स्पष्टीकरण दिया है। पुलिस ने कहा कि लॉ स्टूडेंट की गिरफ्तारी को लेकर गलत और भ्रामक दावे किए जा रहे हैं। पुलिस ने पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए यह कार्रवाई की है।
Sharmistha Panoli Arrest पर कोलकाता पुलिस की सफाई
कोलकाता पुलिस के आधिकारिक एक्स अकाउंट की ओर से लंबा नोट शेयर किया गया है। पुलिस ने कहा, 'लॉ स्टूडेंट (Sharmistha Panoli) की गिरफ्तारी को लेकर भ्रामक और असत्य दावे किए जा रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान का विरोध करने की वजह से गिरफ्तारी हुई है। यह पूरी तरह से निराधार है।'

यह भी पढ़ें: 'वोट बैंक के लिए हिंदू महिला को टारगेट किया', शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी पर CM ममता पर भड़की BJP
पुलिस ने अपने नोट में लिखा है, 'कोलकाता पुलिस भारतीय नागरिकों के साथ देशभक्ति और राष्ट्र के गौरव में शामिल है। आरोपी के खिलाफ 15 मई को गार्डनरीच थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में एक वीडियो का रेफरेंस दिया गया था, जिसमें आरोपी ने धार्मिक भावनाओं को आहत करनेवाली विवादित टिप्पणियां की थी। भारतीय न्याय संहिता की वैध धाराओं के तहत यह केस दर्ज किया गया है।'
'गिरफ्तारी से पहले भेजा गया था नोटिस'
कोलकाता पुलिस ने पोस्ट में आगे लिखा है कि गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने BNS के u/s 35 के तहत आरोपी को नोटिस भेजा था। कोर्ट की तरफ से अरेस्ट वॉरंट जारी किया गया था। इसके बाद गुरुग्राम से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पर आरोप लगे थे कि गिरफ्तारी सूरज ढलने के बाद की गई। नियम के मुताबिक, महिलाओं की गिरफ्तारी सिर्फ दिन के समय में ही हो सकती है। पुलिस ने इस पर भी सफाई देते हुए कहा है कि यह गिरफ्तारी दिन के समय की गई थी। गिरफ्तारी के 24 घंटे के अंदर ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश भी किया गया था।
यह भी पढ़ें: Sharmistha Panoli की गिरफ्तारी पर पवन कल्याण और सुवेंदु अधिकारी फायर, ममता बनर्जी को भी खूब सुनाया












Click it and Unblock the Notifications