Who is Sharmishta Panoli: इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को क्यों कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से किया अरेस्ट?
Who is Sharmishta Panoli: पुणे की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम में अरेस्ट किया है। शर्मिष्ठा ने ऑपेरशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में शर्मिष्ठा ने पहलगाम हमले पर बॉलीवुड की चुप्पी पर भी सवाल उठाए थे लेकिन जोश में आकर शर्मिष्ठा ने कुछ ऐसा कह दिया था, जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गई। यहां तक उन्हें रेप तक की धमकियां मिल रही थी।
वहीं अब कोलकाता पुलिस ने शर्मिष्ठा पनोली को अरेस्ट कर लिया है। जानिए कौन है इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली और आखिर कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम में जाकर क्यों उन्हें अरेस्ट किया?

क्यों कोलकाता पुलिस ने शर्मिष्ठा को किया अरेस्ट?
दरअसल, शर्मिष्ठा पनोली ने ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान के खिलाफ शेयर किए गए वीडियो में खास धार्मिक समुदाय के लिए अपमानजनक टिप्पणी की। जिसके कारण कोलकाता में विवाद खड़ा हो गया और उनके खिलाफ कोलकाता गार्डनरीच थाने एफआईआर दर्ज की गई थी। वीडियो के जरिए धार्मिक भावनाएं आहत करने और अपमानजक टिप्पणी करने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने कोर्ट के वारंट के आधार पर अरेस्ट कर लिया है।

गुरुग्राम में अरेस्ट कर रिमांड पर कोलकाता ले जाया गया
कोलकाता पुलिस के अनुसार शिकायत दर्ज होने के बाद पुणे की 22 वर्षीय शर्मिष्ठा पनोली का पूरा परिवार लापता था। कोलकाता पुलिस की टीम ने शर्मिष्ठा की लोकेशन ट्रेस कर हरियाणा के गुरुग्राम से शुक्रवार की रात अरेस्ट किया गया है। पुलिस अधिकारिकयों के हवाले से आई खबर के अनुसार गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले जाया गया है।
Who is Sharmishta Panoli? कौन हैं शर्मिष्ठा पनोली?
शर्मिष्ठा पनोली पुणे के कॉलेज में लॉ की पढ़ाई कर रही हैं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। शर्मिष्ठा के इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। खूबसूरत शर्मिष्ठा के वीडियो को जमकर लाइक्स मिलते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के समय इन्होंने पाकिस्तान की खिलाफत करते हुए वीडियो शेयर किया था, उसमें बॉलीवुड और पाकिस्तानी एक्टर की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। लेकिन उन्होंने इस वीडियो में पैंगबर को लेकर टिप्पणी की जिसके कारण 22 साल की लॉ स्टूडेंट लोगों के निशाने पर आ गईं।
शर्मिष्ठा पनोली ने मांग ली थी माफी लेकिन कर लिया गया अरेस्ट?
गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के समय पोस्ट किया गया वीडियो विवाद होने पर डिलीट किया जा चुका है लेकिन तब तक ये वीडियो वायरल हो गया और खास धार्मिक समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए लेकिन एक बड़ा वर्ग शर्मिष्ठा के सपोर्ट कर रहा था क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान की जमकर धज्जियां उठाई थीं। वीडियो पर बवाल मचने पर 22 वर्षीय शर्मिष्ठा ने माफी मांग ली थी लेकिन इसके बावजूद अब इसे अरेस्ट कर लिया गया है।
AIMIA नेता बोले थे- शर्मिष्ठा ने हमारे नबी के लिए बेहूदा अल्फाज इस्तेमाल किया
AIMIA के नेता वारिश पठान ने शर्मिष्ठा के खिलाफ एक्शन की मांग की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था " इसने हमारे नबी (pbuh) पर बहुत ही बेहूदा अल्फाज इस्तेमाल किया था जो कोई भी मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा। जब पूरा देश एक साथ मिलकर खड़ा हेू इस वक्त इस तरह की भाषा बोलकर ये देश में साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश कर रही है। हमारी गृह मंत्री से गुजारिश है कि इस तुरंत हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जाए।"












Click it and Unblock the Notifications