वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी अफसरों ने शर्मिला टैगोर को रोका
मुंबई। देश की जानी मानी अभिनेत्री और दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की पत्नी शर्मिला टैगोर को उस समय खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा जिस समय उन्हें वाघा बार्डर पर पाकिस्तानी अफसरों ने रोक लिया।
खबरों के मुताबिक शर्मिला को पाकिस्तानी सिक्युरिटी अथॉरिटी ने इसलिए रोका था क्योंकि उनके पास जरूरी दस्तावेज नहीं थे जिस कारण उन्होंने चार घंटे लंबी पूछताछ से गुजरना पड़ा और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद ही उन्हें इंडिया वापस आने दिया गया।
शर्मिला टैगोर लाहौर में लिटरेरी फेस्टिवल में शामिल होने गईं थीं
मालूम हो को शर्मिला टैगोर लाहौर में लिटरेरी फेस्टिवल में शामिल होने गईं थीं हालांकि वतन वापसी के बाद शर्मिला ने कहा कि उनका लाहौर का अनुभव काफी अच्छा रहा और उन्होंने पाकिस्तानी वासियों के लिए इस बात के लिए शुक्रिया भी कहा है।













Click it and Unblock the Notifications