शर्मिला ने किया ऋषि कपूर को याद, जब बेटे सैफ की शूटिंग देखने पहुंची लेकिन उनको देख..
नई दिल्ली। मशहूर अभिनेत्री शर्माला टैगोर ने ऋषि कपूर को याद किया है। शर्मिला ने एक लेख में हाल ही में दुनिया थोड़ने वाले दो दिग्गज अभिनेताओं इरफान खान और ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी है। शर्मिला टैगोर ने ऋषि कपूर को याद करते हुए कहा, वो किसी पर भी भारी पड़ सकते थे। जब फिल्म 'हम तुम' में मैंने उनको देखा था तो उन पर बेटे सैफ से ज्यादा मेरा ध्यान गया था। बता दें कि ऋषि कपूर शर्मिला टैगोर के समधी भी थे। ऋषि की भतीजी करीना कपूर की शादी उनके बेटे सैफ अली खान से हुई है।

ऋषि की 'मुल्क' मुझे बहुत पसंद आई थी
शर्मीला टैगोर ने ऋषि कपूर के बारे में लिखा कि वह अपने किरदारों में इतने डूब जाते थे कि पर्दे पर उनके मोहपाश से दर्शक बच नहीं पाते थे। यही नहीं, जब उन्होंने हम तुम के सेट पर ऋषि को देखा था तो वह अपने बेटे सैफ से ज्यादा वह उनसे प्रभावित हुई थीं। शर्मीला टैगोर ने कहा है कि कुछ समय पहले आई ऋषि कपूर की फिल्म मुल्क ने उनको बहुत ज्यादा प्रभावित किया था। शर्मिला टैगोर ने कहा है कि ऋषि कपूर की जगह कोई नहीं ले सकता है। वो ना सिर्फ एक्टर बल्कि इंसान के तौर पर भी एक अलग ही इंसान थे।

इरफान अपनी क्राफ्ट के मास्टर थे
शर्मिला टैगोर ने इरफान खान को याद करते हुए कहा है कि वो अपनी फ्राफ्ट के मास्टर थे। इरफान और ऋषि दोनों ही मेरे पसंदीदा सितारे थे, दोनों ने अपने दौर से आगे बढ़कर काम किया और दोनों को ही अभी और ऊंचाइयों को छूना था। मैं इनकी फिल्में देखने के लिए बेचैन रहती थी क्योंकि मैं जानती थी कि मुझे मजा आएगा। इन सितारों का जाना बहुत बड़ा नुकसान है।
Recommended Video

दो दिन में हुआ दोनों सितारों का निधन
बता दें कि बीते हफ्ते अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर का निधन हो गया। दोनों ही सितारे कैंसर से जूझ रहे थे। 29 अप्रैल को इरफान खान ने दम तोड़ा और 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली। इरफान और ऋषि दोनों ही बीते दो साल से कैंसर से जूझ रहे थे। कुछ समय पहले ऋषि कपूर कैंसर के इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। तो वहीं इरफान लंदन में इलाज कराकर लौटे थे। दोनों ही एक्टर हाल के दिनों में काम भी कर रहे थे लेकिन अचानक ही दोनों की तबीयत बिगड़ी और दुनिया को अलविदा कह गए। ऋषि कपूर और इरफान दोनों के ही नाम पर कई हिट फिल्में हैं। इरफान खान को हॉलीवुड में भी पहचान मिली थी।
इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर की भावुक पोस्ट हुई वायरल, कहा- मैंने खोया नहीं मैंने हासिल किया है












Click it and Unblock the Notifications