Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर की भावुक पोस्ट हुई वायरल, कहा- मैंने खोया नहीं मैंने हासिल किया है

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) का बुधवार को निधन को गया है। इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस सदमे में हैं। सभी कलाकार इरफान के जाने से दुखी हैं, साथ ही अभिनेता के परिवार के लिए भी दुआ कर रहे हैं। इरफान खान के निधन पर भारत सहित दुनियाभर से शोक संदेश आए। अमिताभ बच्चन, आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान सहित कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया और इसे बड़ी क्षति बताया। अब गुरुवार को इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर (Sutapa Sikdar) ने एक भावुक पोस्ट लिखी है।

पोस्ट में सुतापा ने क्या लिखा?

पोस्ट में सुतापा ने क्या लिखा?

सुतापा की इस पोस्ट पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस पोस्ट में सुतापा सिकदर ने लिखा है, 'मैंने खोया नहीं मैंने हर तरह से हासिल किया है।' सुतापा की इस भावुक पोस्ट पर यूजर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं। इससे पहले भी सुतापा सिकदर ने एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने इरफान खान को फाइटर बताया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'मेरा बेस्ट फ्रेंड और पार्टनर एक योद्धा है। वो हर मुसीबत के साथ खूबसूरती और ग्रेस से लड़ रहा है।'

मुश्किल दौर में इरफान के साथ थीं सुतापा

मुश्किल दौर में इरफान के साथ थीं सुतापा

बता दें एनएसडी में इरफान के एडमिशन के कुछ समय बाद उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उन्हें घर से मिलने वाले पैसे भी बंद हो गए थे। एनएसडी से मिलने वाली फेलोशिप के जरिए उन्होंने अपना कोर्स खत्म किया था। उस मुश्किल दौर में इरफान की क्लासमेट सुतापा सिकदर ने ही उनका साथ दिया था। 23 फरवरी 1995 में दोनों की शादी हुई। इरफान ने पीकू, लाइफ ऑफ पाई, द नेमसेक, स्लमडॉग मिलेनियर, पान सिंह तोमर, हासिल, लाइफ इन अ मेट्रो, तलवार, मकबूल, ये साली जिंदगी, हैदर जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया है।

लंदन से लौटने के बाद फिल्म की शूटिंग की थी

लंदन से लौटने के बाद फिल्म की शूटिंग की थी

इरफान को 2018 में पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। इस बीमारी के इलाज के लिए इरफान खान लंदन भी गए थे और करीब सालभर इलाज कराने के बाद वापस भारत लौटे। अपने इलाज के कारण वह काफी दिनों तक बॉलीवुड से भी दूर रहे। हालांकि लंदन से स्वस्थ होकर लौटने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की और अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग भी की थी। इरफान खान के पार्थिव शरीर को बुधवार को वर्सोवा के कब्रिस्तान में दफनाया गया है। लॉकडाउन के कारण उनकी अंतिम विदाई में केवल 20 लोग ही शामिल हो पाए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+