पहली बार भाई सीएम जगन मोहन रेड्डी पर शर्मीला ने बोला सीधा हमला, कही बड़ी बात

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वाईएस शर्मीला ने अपने भाई और प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने प्रदेश को आर्थिक संकट की ओर ढकेला है। गौर करने वाली बात है कि शर्मीला ने पहली बार अपने भाई पर इस तरह से सीधा हमला बोला है।

वियजवाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शर्मीला ने कहा कि पहले टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू ने और अब जगन ने प्रदेश को आर्थिक संकट की ओर ढकेला है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति ऐसी है हमे यह भी नहीं पता है कि प्रदेश की सड़कों की मरम्मत के लिए भी पैसे हैं या नहीं। पिछले पांच वर्षों में जगन मोहन रेड्डी के शासन काल में उन्होंने 3 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। इससे पहले नायडू ने 2 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।

sharmila

जब प्रदेश का बंटवारा हुआ था तो हमारे ऊपर एक लाख करोड़ रुफए का कर्ज था, लेकिन अब यह बढ़कर 6-7 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। क्या हमारे पास राजधानी है। क्या हमारे पास मेट्रो है। क्या सरकारी कर्मचारियों को समय पर सैलरी मिल रही है। अगर मैं कहूं कि पिछले पांच वर्षों में क्या विकास हुआ है तो आप लोग क्या कहेंगे। शर्मीला के सवाल के जवाब में लोग कहते हैं कोई विकास नहीं हुआ।

शर्मीला ने कहा कि दलितों पर हमले हुए, प्रदेश में सैंड माफियाओं का राज चल रहा है। बता दें कि 16 जनवरी को शर्मीला को एपीसीसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 19 जनवरी को शर्मीला के बेटे की हैदराबाद में सगाई थी, इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री जगन मोहन भी पहुंचे थे।

शर्मीला ने कहा कि अगर आंध्र प्रदेश को स्पेशल राज्य का दर्ज मिला होता तो हमे इंडस्ट्रीज मिलतीं, विकास होता, युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते। लेकिन नायडू ऐसा करने में विफल रहे। नायडू और जगन ने प्रदेश को धोखा दिया है। जगन जिन्होंने विशेष राज्य के दर्जा मुद्दे को चुनाव में उठाया था, उसे आगे बढ़ाने में विफल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+