कौन है ये महिला, जिसके बिजनेस ने Shark Tank में मचाया तहलका, सभी जज लगाना चाहते थे पैसा पर बाजी मार गए अमन
Shark Tank India 3: शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन के 12वें एपिसोड में एक से बढ़कर एक एन्ट्रोपनोर आए। लेकिन इनमें से एक महिला के बिजनेस ने सभी जजों को खूब प्रभावित किया।
इस महिला का नाम सिमरन है और वह ब्रांड 'कोपरो क्लीन' (Koparo Clean) की फाउंडर और सीईओ हैं। कोपरो क्लीन की डिशवॉशिंग तरल पदार्थ बनाता है, इनके पास बर्तन, कपड़े और फर्श को साफ करने के हर रेंज हैं।

सिमरन के पिच ने जजों को इतना इंप्रेश किया कि...जो वह डील चाहती थी, उन्हें शार्क ने वही डील ऑफर की। शार्क टैंक इंडिया में मुंह मांगी डील मिलना काफी मुश्किल होता है। सिमरन के ब्रांड 'कोपरो क्लीन' की बात करे तो इनका दावा है कि इनका प्रोडक्ट नैचुरल है और इसमें इंसानों को नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
सिमरन का कहना है कि 'कोपरो क्लीन' में मेन इंग्रीडिएंट के तौर पर नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। सिमरन ने शार्क को बताया कि दुनिया भर में सफाई समाधानों में नारियल का काफी इस्तेमाल होता है। शार्क सिमरन के विचारों और उनके बात करने के तरीके से इंप्रेश हुए। इनका दावा है कि इनके प्रोडक्ट चाइल्ड सेफ और पेट सेफ भी है।
सिमरन ने शार्क से मांगे थे 1% हिस्सेदारी के बदले 70 लाख रुपये
सिमरन ने शार्क से अपनी कंपनी 'कोपरो क्लीन' में 1% हिस्सेदारी के लिए 70 लाख रुपये मांगे थे। सिमरन ने कहा कि, उन्हें अपने इस बिजनेस का आइडिया कोरोना लॉकडाउन के दौरान आया था, जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके घरों में ऐसे क्लीनिंग प्रोडक्ट आते हैं, जो ह्यूमन को नुकसान पहुंचाते हैं।
कंपनी का सेल जानने के बाद सबसे पहले सिमरन को अनुपम मित्तल ने 1.23% के लिए 70 लाख रुपये का ऑफर दिया। लेकिन सिमरन को ये ऑफर कुछ खास पसंद नहीं आया। इसलिए उसने पिच जारी रखी।
सिमरन को कैसे मिली उनकी मुंह मांगी डील
इसके बाद सिमरन को अमन गुप्ता ने डील देने की बात की। अमन गुप्ता ने का, ''सिमरन जी, एक तो डीडीएलजे के बाद सिमरन जी बोलने का बड़ा मन कर रहा था।'' सिमरन की बातों से ऐसा लगा कि वो भी अमन के साथ डील करने को लेकर एक्साइटेड हैं।
इसके बाद सिमरन ने कहा, ''अमन मैं आपको चढ़ा नहीं रही हूं पर जैसे आप डिजिटली देशी ब्रांड बिल्डिंग जानते हैं ना, मुझे नहीं लगता ऐसे कोई भी कर सकता है।'' जिसपर अमन ने कहा, "यही सुनने का तो मैं इंतजार कर रहा था।''
अकेली फाउंडर होने के नाते, सिमरन ने कहा कि वह एक ऐसा साथी चाहती हैं, जो हर महीनों में उनसे बात कर सके और उन्हें सलाह भी दे सके। जिसके बाद अमन ने विनीता सिंह के साथ मिलकर सिमरन को वही डील दिया,जो वह चाहती थीं।
कौन हैं Koparo Clean की फाउंडर सिमरन?
सिमरन के पिता भारतीय सेना में थे। इसलिए उनका बचपन आर्मी कैंपस में गुजरा है। उन्होंने पढ़ाई भी आर्मी स्कूल से ही की है। स्कूल की पढ़ाई के बाद सिमरन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज में दाखिला लिया। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए सिमरम लंदन गई थीं। लंदन से आने के बाद सिमरन ने हैदराबाद आईएसपी से एमबीए किया है।
सिमरन ने बताया कि अपनी कंपनी शुरू करने से पहले उनके 15 सालों के काम का एक्सीपीरियंस हैं। सिमरन देश के नामी कंपनियों में सेल्स एंड मार्केटिंग में काम कर चुकी हैं। सिमरन शादीशुदा महिला हैं और उनकी एक बेटी भी है।












Click it and Unblock the Notifications