334 अंकों कि गिरावट के साथ सेंसेक्स 40445 पर तो वहीं निफ्टी 97 प्वाइंट नीचे 11921 पर बंद

नई दिल्ली। शुक्रवार को शेयर बाजार का सेंसेक्स 334.44 अंक लुढ़क कर 40,445.15 और एनएसई का निफ्टी 97 अंकों की गिरावट के बाद 11,921.50 के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार की सुबह शेयर बाजार की मिली-जुली शुरुआत हुई थी। सेंसेक्स और निफ्टी पहले सकारात्मक रुख के साथ चढ़कर खुले। लेकिन सुबह के कारोबार में गिरावट का रुख जारी है।

share stock market update nifty nse bse sensex

इस गिरावट का मुख्य कारण निवेशकों का घरेलू संकेतों से आगे बढ़कर सकारात्मक वैश्विक धारणा को देखना है। निवेशकों को अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते को लेकर नए संकेतों का इंतजार है। शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 103.13 अंक चढ़कर 40,882.72 अंक पर खुला। लेकिन 10 बजकर 40 मिनट पर इसमें 40,787.98 अंक पर कारोबार करता दिखा। जबकि गुरुवार को 47,779.59 अंक पर बंद हुआ था।

विश्लेषकों के अनुसार आरबीआई द्वारा जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाने के कारण निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। रिजर्व बैंक ने गुरुवार को मौद्रिक नीति समीक्षा के फैसलों का ऐलान करते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान 6.1 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने की जानकारी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+