शेयर बाजार 4 जून को बनाएगा नया कीर्तिमान, अमित शाह ने कांग्रेस को लेकर भी कही बड़ी बात

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। चौथे चरण के मतदान के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर से दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश की कमान संभालने जा रहे हैं।

इसके साथ ही अमित शाह ने दावा किया है कि तीसरी बार पीएम मोदी की सत्ता में वापसी के बाद 4 जून को भारत का शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचेगा और नया कीर्तिमान बनाएगा।

amit shah

एक टीवी इंटरव्यू में अमित शाह नेकहा कि पिछले दिनों में मार्केट गिरी है। मार्केट पर चुनाव का सीधा असर देखने को मिलता है। बाजार में गिरावट की वजह संभव है कि अफवाह के चलते हो। लेकिन मेरा मानना है कि 4 जून तक बाजार फिर से नई ऊंचाई पर पहुंचेगा।

मई माह की बात करें तो बाजार में काफी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स तकरीबन 3000 अंक नीचे जा चुका है, तकरीबन 4 फीसदी की गिरावट के साथ बाजार 71904 पर है जोकि 30 अप्रैल को 74981 पर था।

वहीं वीआईएक्स 52 हफ्तों के रिकॉर्ड हाई पर है जोकि बाजार में अस्थिरता को दिखाता है। कुछ विश्लेषकों का कहना है कि इसकी वजह आगामी चुनाव में एनडीए की सीटों में संभावित गिरावटर की वजह से है।

अमित शाह ने कहा अलग-अलग वजहों से बाजार में उतार-चढ़ाव हो रहा है। मेरी बात को याद कर लीजिए, 4 जून को बाजार नई ऊंचाइयों का रिकॉर्ड कायम करने जा रहा है। शाह ने कहा कि जब भी कोई स्थिर सरकार सत्ता में आती है तो बाजार बेहतर प्रदर्शन करता है। मोदी जी तीसरी बार सत्ता में आने जा रहे हैं।

गृहमंत्री ने कहा कि मुझे आशा है कि भाजपा 190 से अधिक सीटों पर पिछले तीन चरण के मतदान में जीत दर्ज कर रही है। हमने अच्छी बढ़त बना ली है। चौथे चरण में हम और भी अच्छा करने जा रहे हैं। बंगाल, ओडिशा में हमारी सीटों में इजाफा होगा। नॉर्थ ईस्ट में भी हम बेहतर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+