एग्जिट पोल सही हुए तो ये 5 सरकारी शेयर बरसा सकते हैं पैसे! PM मोदी ने PSU Stocks का पहले ही किया था जिक्र
Share Market PSU Stock: लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद आज सोमवार (03 जून) को भारतीय शेयर बाजार में भारी उछाल देखने को मिला। शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी 50 रिकॉर्ड उच्च स्तर पर खुले।
एग्जिट पोल के आंकड़ों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में फिर से आने वाले है। औसतन हर एग्जिट पोल भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन NDA 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतने का संकेत दे रहे हैं। इसी वजह से सोमवार को बाजार ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचा।

ये भी पढ़ें- Share Bazar:एग्जिट पोल के बाद शेयर बाजार बम-बम, मोदी के जीत के संकेत मिलते ही सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त उछाल
इन सबके बीच खास बात ये रही कि कई सरकारी कंपनियों यानी PSU शेयरों शानदार बढ़ोतरी हुई है और ये वही PSU स्टॉक हैं, जिनका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी इंटरव्यू और अपने बयानों में अक्सर करते हैं। ये शेयर चुनावी नतीजों से पहले ही रॉकेट बने नजर आ रहे हैं।
अगर 4 जून को चुनावी नतीजे भी एग्जिट पोल के आंकड़ों जैसे आए तो इन शेयरों में और तेजी आ सकती है और ये निवेशकों को मुनाफा कराएगी। इन शेयरों में एलआईसी (LIC) के शेयरों से लेकर हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयर शामिल हैं।
यहां हम आपको 5 ऐसे सरकारी कंपनियों के शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिनके शेयरों में जबरदस्त उछाल है। अगर लोकसभा चुनाव के नतीजे भी एग्जिट पोल के आंकड़ों जैसे आए थे, इन शेयरों में आपको हफ्तेभर तेजी देखने को मिलेगी। खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी इंटरव्यू में कह चुके हैं कि, शेयर बाजार 4 जून के बाद हफ्तेभर तेजी में रहेगा। उन्होंने खासकर PSU स्टॉक के बढ़ने की बात कही थी।
PSU Stocks: इन 5 सरकारी कंपनियों के शेयरों में आएगी तेजी?
1. एलआईसी स्टॉक (LIC Stock)
भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। पीएम मोदी ने भी एलआईसी के शेयरों का जिक्र किया है। 3 जून को एलआईसी का शेयर 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ खुला था और 1060 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। एलआईसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 6.59 लाख करोड़ रुपये का है।
2.आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank Ltd)
आईडीबीआई बैंक के शेयर में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इसका शेयर बाजार खुलने पर 7 फीसदी से ज्यादा तेजी पर था।
3. एचपीसीएल (HPCL)
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर में भी तेजी देखने को मिल रही है। बाजार खुलते ही इसके शेयर 7.57 फीसदी तक आगे बढ़ थे। इसके शेयर अपने ऑल टाइम हाई 594.80 रुपये के करीब पहुंच गया था।
4. एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड (NBCC India Ltd)
एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड में बढ़त देखने को मिल रही है। ये 3 जून को शेयर बाजार खुलने के साथ 578 रुपये पर खुला था। इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.56 लाख करोड़ है।
5. आरईसी लिमिटेड (REC Limited)
आरईसी लिमिटेड के शेयर फिलहाल तो तेजी के साथ आगे बढ़ ही रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक इसके शेयर पूरे हफ्ते मुनाफा करा सकते हैं। इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.56 लाख करोड़ रुपये है।
(नोट: शेयर बाजार में निवेश करने से पहले किसी मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)












Click it and Unblock the Notifications