Sharad Yadav: शरद यादव के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर लाया गया, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार, VIDEO
शरद यादव के दामाद राज कमल राव ने बताया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। हम उन्हें अस्पताल ले गए। वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Sharad Yadav Passes Away: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका निधन गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में हुआ। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के पार्थिव शरीर को दिल्ली के छतरपुर स्थित उनके आवास पर लाया गया है।
शरद यादव के दामाद राज कमल राव ने बताया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। हम उन्हें अस्पताल ले गए। वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्हें किडनी की समस्या थी और डायलिसिस पर थे। उनके पार्थिव शरीर को मध्य प्रदेश में उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
वहीं, फोर्टिस अस्पताल ने बयान जारी कर कहा कि शरद पवार को गंभीर और अचेत अवस्था में इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था। शुरुआती जांच में वह किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं कर रहे थे। इलाज के दौरान ही उन्होंने 10:19 बजे दम तोड़ दिया। फोर्टिस अस्पताल ने शोक में डूबे परिवार के साथ दुख जताया है। शरद यादव के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। उनकी गिनती देश के समाजवादी नेताओं के तौर पर होती थी। शरद यादव की देश के सभी राजनेताओं से बेहतर संबंध थे। वे नीतीश कुमार और लालू यादव के बेहद करीबी थे।
Recommended Video

बता दें कि बिहार पॉलिटिक्स में अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का का जन्म 1 जुलाई 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के बंदाई गांव में हुआ था। छात्र राजनीति से लेकर बिहार और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी। शरद यादव ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में अपना परचम लहराया था।
जेडीयू से अलग होने के बाद उन्होंने अलग पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल बनाई थी। प्रदर्शन अच्छा नहीं रहने पर उन्होंने 20 मार्च 2022 को राष्ट्रीय जनता दल में विलय करा लिया था। उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव आरजेडी के टिकट पर लड़ा था। उनकी बेटी शुभाषिनी यादव ने 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था।
यह भी पढ़ें- शरद यादव के निधन पर भावुक हुए मित्र लालू प्रसाद यादव, सिंगापुर अस्पताल से भारी मन से शेयर किया VIDEO












Click it and Unblock the Notifications