वसुंधरा राजे को 'मोटी' बताने वाले बयान पर शरद यादव ने मांगी माफी

नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम वसुंधरा राजे के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर शरद यादव ने खेद व्यक्त किया है। शरद यादव ने कहा कि उन्होंने वसुंधरा राजे की प्रतिक्रिया देखी है। शरद यादव ने कहा 'उनके परिवार के साथ काफी पुराने संबंध हैं और अगर मेरे शब्दों से उनको दुख पहुंचा है तो खेद व्यक्त करता हूं। मैं इस संबंध में सीएम राजे को पत्र भी लिखूंगा।'

वसुंधरा राजे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी

वसुंधरा राजे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी

वसुंधरा राजे ने शरद यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। वसुंधरा ने कहा था कि वह इस बयान से स्तब्ध है, अगर इतना बड़ा नेता अपनी वाणी पर संयम ना रख पाए तो काफी बुरा लगता है, शरद यादव का बयान महिलाओं का अपमान है। उन्होंने चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेने की भी अपील की थी।

शरद यादव ने आपत्तिजनक भाषा का किया था इस्तेमाल

शरद यादव ने आपत्तिजनक भाषा का किया था इस्तेमाल

दरअसल, विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान शरद यादव ने राजस्थान की बीजेपी सरकार पर हमला बोला था। अलवर में एक रैली के दौरान शरद यादव ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था, 'वसुंधरा को आराम दो, बहुत थक गई हैं, बहुत मोटी हो गई हैं, पहले पतली थी।

अलवर की सभा में दिया था बयान

अलवर की सभा में दिया था बयान

शरद यादव ने कहा था कि वे हमारे मध्य प्रदेश की बेटी हैं लेकिन महलों में रहने वाली किसानों और मजदूरों की पीड़ा नहीं जानती। इतना ही नहीं लोकतांत्रिक जनता दल के संरक्षक शरद यादव ने कहा कि राजस्थान में शाम 7 बजे के बाद सरकार काम नहीं करती है। इस दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भी निशाना साधा था। हालांकि जब उनके बयान के बाद विवाद बढ़ने लगा तो उन्होंने वसुंधरा राजे को पुराना साथी बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+