जब शरद पवार ने गाना गाकर बीजेपी-शिवसेना पर बोला हमला,कहा- 'अभी तो मैं जवान हूं'
मुंबई। महाराष्ट्र में इस महीने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। राजनीतिक दल लगातार अलग-अलग विधानसभाओं में रैलिया कर रहे हैं। बुधवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान शरद पवार ने बीजेपी-शिवसेना पर अनोखे अंदाज में निशाना साधा। पवार ने शरद पवार ने बॉलीवुड का मशहूर सॉन्ग 'अभी तो मैं जवान हूं' गाकर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन पर तंज कसा।

78 वर्षीय पवार ने कोल्हापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा वह कहते हैं कि मैं 80 साल का हूं। क्या आपको लगता है कि मैं बुढ़ा हो चुका हूं? मैं तब तक शांत नहीं बैठूंगा जबतक राज्य से बीजेपी औ शिवसेना को सत्ता से दूर नहीं कर दूं। अभी तो मैं जवान हूं कोई चिंता कने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जैसे ही यह कहा, वहां मौजूद लोगों ने ठहाकों के साथ उनके तंज का स्वागत किया। शरद पवार का यह अंदाज देख एनसीपी के कार्यकर्ता भी उत्साह से भर गए।
दरअसल बता दें कि कोल्हापुर जिले में राधानगरी तहसील से शिवसेना के उम्मीदवार प्रकाश अबिटकर की चुनावी रैली में पाटिल ने पवार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हम शरद पवार को सामाजिक और राजनीतिक करियर से स्थाई तौर पर सेवानिवृत्त कर देंगे। सीट बंटवारे के तहत एनसीपी और कांग्रेस 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बची हुई 38 सीटें सहयोगियों को मिली हैं।
हीं आज दूसरी तरफ राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि एनसीपी प्रमुख को पता है कि उनकी पार्टी आधी खाली हो चुकी है। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के कई नेताओं ने साथ छोड़ दिया, फडणवीस इसी की ओर इशारा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने चुनाव से पहले ही हार मान लिया है।PM












Click it and Unblock the Notifications