शरद पवार ने कांग्रेस की चिंता बढ़ाई, गडकरी के मंच पर कहा राजनीति में कोई अछूत नहीं

Sharad Pawar
नागपुर। जैसे जैसे देश में आम चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, राजनीति में नये समीकरण दिखाई दे रहे हैं। अभी एनसीपी अध्‍यक्ष शरद पवार ने भाजपा के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी के साथ मंच साझा किया, जिसमें उन्‍होने कहा कि 'राजनीति और समाज सेवा में कोई अछूत नहीं होना चाहिए।' जिसके निहितार्थ निकाले जा रहे हैं, इस मौके पर गडकरी ने पूर्ति समूह की व्‍यापारिक योजनाएं पेश की और देश भर में एस्‍सार के साथ सौ पेट्रोल पंप लगाये जाने की घोषणा की।

पवार और गडकरी के एक मंच पर आने के बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि पवार कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में आ सकते हैं, जिससे कि कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं पिछले दिनेां पवार ने भी राहुल गांधी के नेतृत्‍व में यूपीए सरकार बनाने के फैसले पर अनिच्‍छा जाहिर की थी। पवार ने व्‍यापारिक मंच पर न‍ गडकरी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्‍होने बड़े बांधों के बजाय चेकडैम जैसी छोटी परियोजनाओं को महत्‍व दिया। पवार का गडकरी के साथ एक मंच पर आना नये राजनैतिक संकेत दे रहा है।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि नितिन गडकरी का पूर्ति ग्रुप उस समय चर्चा में आया जब उसमें अन्‍य कंपनियों द्वारा भारी निवेश करने की बात सामने आयी। गडकरी ने व्‍यापारिक मंच से एस्‍सार के साथ योजना शुरू करने की घोषणा की है। इन पेट्रोल पंपों पर इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल दिया जाएगा, जिसकी कीमत सरकारी पेट्रोल पंपों से दो रूपये प्रति लीटर कम होगी। गडकरी की पूर्ति समूह गन्‍ने की खोई और अन्‍य जैव कचरे से इथेनॉल बनाती है।

गौर हो कि देश में इस समय भाजपा के पक्ष में लहर होने से कई पार्टियों ने भाजपा के साथ गठबंधन के संकेत दिये हैं वहीं जद (यू) के कई नेताओं ने भाजपा में आने की इच्‍छा जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+