Video: शरद पवार का बर्थडे केक खाने के लिए कार्यकर्ताओं में हुई पटका-पटकी, मिनटों में गायब हुआ 81kg का केक

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी (एनसीपी) मुखिया शरद पवार ने बीते शनिवार यानी 12 दिसंबर, 2020 को अपना 80वां जन्मदिन मनाया। शरद पवार के जन्मदिन के मौके पर पूरे महाराष्ट्र में एनसीपी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर बधाई संदेश वाले पोस्टर चिपकाए थे। इसी क्रम में एनसीपी कार्यकर्ताओं ने एक समारोह का आयोजन किया जहां बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शरद पवार के नाम का 80 किलोग्राम का केक काटा।

एक्टर गोविंदा ने काटा शरद पवार का बर्थडे केक

एक्टर गोविंदा ने काटा शरद पवार का बर्थडे केक

इस दौरान स्टेज पर गोविंदा के साथ मंत्री धनंजय मुंडे समेत कई एनसीपी के दिग्गज नेता मौजूद रहे। महाराष्ट्र के परली में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में सैंकड़ों एनसीपी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अभिनेता गोविंदा और मंत्री मुंडे ने केक काटकर शरद पवार का बर्थडे बड़े जोर शोर से मनाया। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन जैसे ही गोविंदा और अन्य नेता आयोजन समाप्त होने के बाद स्टेज से उतरे वैसे ही कार्यकर्ताओं में केक खाने के लिए लूट मच गई।

जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़

जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़

एनसीपी प्रमुख शरद पवार का जन्मदिन मनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ परली पहुंची थी। इस आयोजन का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक्टर गोविंदा और मंत्री मुंडे केक काटते नजर आ रहे हैं। इसके बाद जैसे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ वैसे ही बर्थडे केक खाने के लिए स्टेज पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों को जिस तरफ से मौका मिला उसी तरफ से केक पर झपट्टा मारा।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जकता है कि भीड़ में कुछ बच्चे भी मौजूद हैं जो केक को नीचे खड़े लोगों पर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कई बच्चे केक लेने के चक्कर में स्टेज से नीचे उतर गई। हद तो तब हो गई जब पास खड़े एक शख्स ने बच्चे को उठाकर केक के ऊपर ही फेंक दिया। इस बीच एक एनसीपी कार्यकर्ता लोगों को स्टेज से हटाने के भी कोशिश करता है, लेकिन वह अकेला कुछ नहीं कर पाता।

मिनटों में गायब हुआ 81 किलो का केक

मिनटों में गायब हुआ 81 किलो का केक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शरद पवार के जन्मदिन पर गोविंदा ने 81 किलो का केक काटा था लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उसे गायब होने में एक मिनट का भी समय नहीं लगा। हालांकि अफरा-तफरी के बाद आयोजन में तैनात पुलिसकर्मी और सुरक्षाबलों ने स्थिति को काबू किया और कार्यकर्ताओं को वहां से भगाया। सोशल मीडिया पर अब इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र में शरद पवार के काफी समर्थक हैं, हर वर्ष उनके जन्मदिन पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

यह भी पढ़ें: 80 साल के हुए महाराष्ट्र के 'चाणक्य' शरद पवार, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं वे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+