80 साल के हुए महाराष्ट्र के 'चाणक्य' शरद पवार, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं वे

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी ने पवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पवार के 80वें जन्मदिन के मौके पर भारतीय राजनीति के कई बड़े नामों ने बधाई दी है। महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय शरद पवार सबसे बड़ा और विश्वसनीय चेहरा हैं। महाराष्ट्र के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार की शक्ति का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं, कि 2019 में उन्होंने बीजेपी को करारा झटका देते हुए उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना के साथ राज्य में सरकार बनाई थी। वहीं हाल के दिनों में शरद पवार विपक्ष का सबसे मजबूत चेहरा बनकर उभरे हैं।

Recommended Video

    Sharad Pawar's Birthday: PM Narendra Modi, Udhhav thackeray ने दी बधाई | वनइंडिया हिंदी
     पीएम मोदी भी शरद पवार को अपना राजनीतिक गुरू मानते हैं

    पीएम मोदी भी शरद पवार को अपना राजनीतिक गुरू मानते हैं

    अपनी बेल्ट के तहत 55 सालों के राजनीतिक अनुभव के साथ, शरद पवार 1967 से एक भी विधानसभा या लोकसभा चुनाव नहीं हारे हैं। तीन बार सीएम बने, साथ ही तीन बार केंद्रीय मंत्री बने, राज्य और केंद्र में विपक्ष के नेता, संसदीय दल के नेता के रूप में कार्य किया और अन्य शीर्ष पदों पर सेवाएं दी हैं। इंदिरा गांधी या अटल बिहारी वाजपेयी के कद के कई महान नेताओं की तरह, पवार का शीर्ष राजनीतिक नेताओं के साथ व्यक्तिगत रूप से अच्छा तालमेल है। पीएम मोदी भी शरद पवार को अपना राजनीतिक गुरू मानते हैं। कई बार कठिन मामलों पर उन्होंने शरद पवार से सलाह ली है।

    छह साल में 60 लाख रुपये तक बढ़कर 32.73 करोड़ रुपये हुई

    छह साल में 60 लाख रुपये तक बढ़कर 32.73 करोड़ रुपये हुई

    अपने राजनीतिक करियर में, अप्रत्याशित पवार ने 'चाणक्य', 'भीष्म पितामह', 'विली फॉक्स', 'मैकियावेली', आदि कई उपाधियां हासिल की हैं। आईए आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ अन्य निजी बातें बताते हैं। शरद पवार की संपत्ति पिछले छह साल में 60 लाख रुपये तक बढ़कर 32.73 करोड़ रुपये हो गई। यह जानकारी पवार द्वारा दायर किए गए शपथपत्र में दी गई है। यह जानकारी उन्होंने इस साल मार्च में राज्यसभा नामाकंन के लिए दायार किए गए शपथ पत्र में दी थी।

    उन पर कुल 7 करोड़ रुपये की देनदारी है

    उन पर कुल 7 करोड़ रुपये की देनदारी है

    पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने 25,21,33,329 रुपये की चल संपत्ति और 7,52,33,941 रुपये की अचल संपत्ति समेत कुल 32.73 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है। बुधवार को दाखिल शपथपत्र में उल्लेख किया गया है कि पवार की पत्नी प्रतिभा पवार को सुनेत्रा पवार की ओर से शेयर स्थानांतरण के बदले अग्रिम राशि के तौर पर 50 लाख रुपये मिले हैं। अविभाजित हिंदू परिवार के नियमानुसार, शरद पवार को पोते पार्थ पवार की ओर से शेयर स्थानांतरण के बदले अग्रिम राशि के तौर पर 50 लाख रुपये मिले हैं। इस तरह उनकी कुल देनदारी 7 करोड़ रुपये है।

    2 करोड़ रुपए की कीमत वाले बंगले में रहते हैं शरद पवार

    2 करोड़ रुपए की कीमत वाले बंगले में रहते हैं शरद पवार

    वर्ष 2014 के राज्यसभा चुनाव में पवार ने 20,47,99,970.41 रुपये की चल संपत्ति और 11,65,16,290 की अचल संपत्ति समेत कुल 32.13 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति की घोषणा की थी। शरद पवार के पास लगभग 88 लाख के आभूषण हैं। वहीं उनके पास कोई भी कार नहीं हैं। उनके पास कोई भी एलआईसी पॉलिसी ना हो। उनके पास एक करोड़ रुपए से अधिक की कृषि भूमि है। वहीं 91 लाख रुपए से अधिक कीमत की नॉन एग्रीकल्चर जमीन है। शरद पवार के पास 3 करोड़ से अधिक कीमत की कमर्शियल बिल्डिंग है। जिस घर में शरद पवार रह रहे हैं उसकी का मूल्यांकन 2.17 लाख रुपए आंकी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+