Sharad Arvind Bobde: देश के अगले सीजेआई हो सकते हैं एस.ए. बोबडे, जानिए इनके बारे में

Recommended Video

    Supreme Court के नए Chief Justice हो सकते हैं Justice Sharad Arvind Bobde | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने केंद्र सरकार से सिफारिश की है कि अगला सीजेआई शरद अरविंद बोबडे को बनाया जाए। वर्तमान में वह सुप्रीम कोर्ट में जज हैं।

     Sharad Arvind Bobde, cji, ranjan gogoi, supreme court

    कौन हैं शरद अरविंद बोबडे?

    शरद अरविंद बोबडे मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उनका जन्म 24 अप्रैल, 1956 में नागपुर में हुआ था। उनका परिवार भी वकालत से जुड़ा रहा है। बोबडे के पिता अरविंद श्रीनिवास बोबडे महाराष्ट्र के एडवोकेट जनरल रह चुके हैं। शरद अरविंद बोबडे ने नागपुर विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी की पढ़ाई की है। वर्तमान में वह सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठ जज हैं।

    बोबडे 29 मार्च, साल 2000 में अपर न्यायाधीश के रूप में बॉम्बे हाई कोर्ट की खंडपीठ का हिस्सा बने थे। इसके बाद 16 अक्टूबर, साल 2012 में वह मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। उन्हें 12 अप्रैल, 2013 को देश के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। इस पद पर उनका कार्यकाल 23 अप्रैल, 2021 में समाप्त हो जाएगा।

    परंपरा के मुताबिक, वर्तमान मुख्य न्यायाधीश ही अगले सीजेआई ने नाम की सिफारिश करते हैं। सीजेआई रंजन गोगोई का कार्यकाल 17 नवंबर 2019 को खत्म हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर नए चीफ जस्टिस के लिए न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे का नाम प्रस्तावित किया है।

    रंजन गोगोई ने भारत के 46वें सीजेआई के रूप में 3 अक्टूबर 2018 को शपथ ली थी। बता दें CJI गोगोई अयोध्या मामले की सुनवाई कर रहें हैं। मामले की सुनवाई पूरी हो गई है और 7 नवंबर तक फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+