पैसे और शराब बांटने के लिए आप ने दागी उम्मीदवारों को दिए टिकट- शांति भूषण
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य शांति भूषण ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। शांति भूषण ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर दागी उम्मीदवारों को टिकट देने का आरोप लगाया है।

15-20 विधायक दागी
शांति भूषण ने कहा कि आम आदमी ने कई दागी उम्मीदवारों को टिकट दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को इन दागी उम्मीदवारों को दूर करना होगा। साथ ही इन उम्मीदवारों को पार्टी से दूर करना होगा। भूषण ने कहा कि पार्टी ने इन उम्मीदवारों को टिकट देकर स्वच्छ राजनीति की लड़ाई को चोट पहुंचायी है।
शराब और पैसे बांटने के लिए बांटा गया टिकट
शांति भूषण ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी ने चुनाव में पैसा और शराब बांटने के लिए दागी उम्मीदावारों को टिकट दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव अभियान में आप पार्टी ने गलत तरीकों को अपनाया। उन्होंने कहा कि कई उम्मीदवारों को पुलिस ने आरोपी माना है। उन्होंने कहा कि नरेश बाल्यान पर शराब बांटने का आरोप है और उन्होंने उसे टिकट दिया और वो जीत भी गये।
मैं खुश नहीं और ना ही केजरीवाल को बधाई दी
शांति भूषण ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत से मैं कतई खुश नहीं हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की अप्रत्याशित जीत पर मैंने अरविंद केजरीवाल को बधाई भी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि ना तो उन्होंने केजरीवाल को फोन किया और ना ही फोन करुंगा।












Click it and Unblock the Notifications