दूरदर्शन पर आज से इतने बजे आएगा 'शक्तिमान', मुकेश खन्ना ने वीडियो शेयर कर खुद बताया समय

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया हुआ है। इस बीच दूरदर्शन पर धार्मिक सीरियल 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है। इन दोनों सीरियल के शुरू होने के बाद लोगों ने 'शक्तिमान' समेत कुछ अन्य सीरियल को दोबारा प्रसारित करने की मांग की थी। अब शक्तिमान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना का भी एक वीडियो सामने आया है।

coronavirus, lockdown, shaktiman, doordarshan, chanakya, shows, covid 19, कोरोना वायरस, कोविड-19, लॉकडाउन, शक्तिमान, दूरदर्शन, चाणक्य

इस वीडियो में वह बता रहे हैं कि 'शक्तिमान' दूरदर्शन पर रोजाना रात आठ बजे प्रसारित किया जाएगा। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'लीजिए मैं आ गया हूं आपको ये बताने कि 'शक्तिमान' को आप डीड नेशनल पर आज से देख पाएंगे, रोज रात 8 बजे।' इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि 'शक्तिमान' एक अप्रैल से दोपहर को एक बजे प्रसारित होगा, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अब अभिनेता मुकेश खन्ना ने लोगों की कन्फ्यूजन को दूर करते हुए खुद ही 'शक्तिमान' के प्रसारित होने का समय बता दिया है।

इसके साथ ही दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी कि शाहरुख खान का सीरियल भी दोबारा प्रसारित होगा। शाहरुख खान के लोकप्रिय सीरियल 'सर्कस' का 28 मार्च से रोजाना रात 8 बजे प्रसारण किया जा रहा है। बता दें साल 1989 में शुरु हुए 'सर्कस' का डायरेक्शन अजीज मिर्जा और कुंदन शाह ने किया था। इसके साथ ही रजित कपूर के सीरियल 'ब्योमकेश बक्शी' का प्रसारण भी 28 मार्च से दिन में 11 बजे शुरू हो चुका है।

अभिनेता रजित कपूर का लोकप्रिय सीरियल 'ब्योमकेश बक्शी' भी आप फिर से देख सकेंगे। 90 के दशक में इस डिटेक्टिव शो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ये क्राइम डिटेक्‍शन सीरीज शरादिंदु बंदोपाध्याय के नॉवेल पर बेस्‍ड थी। देश में लॉकडाउन के चलते कई टेलीविजन सीरियल्स की शूटिंग रोक दी गई है। जिसके कारण लोग मौजूदा टीवी सीरियल भी नहीं देख पा रहे। इसी वजह से लोगों ने पुराने टीवी सीरियल देखने की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+