श्रद्धा कपूर की रोहन से शादी पर शक्ति कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बताया वो क्या चाहते हैं
श्रद्धा कपूर की रोहन से शादी की खबरों पर शक्ति कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बताया वो क्या चाहते हैं
नई दिल्ली। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने फैशन डिजाइनर नताशा दलाल से शादी की है। इस शादी के बाद अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के जल्दी ही शादी करने की चर्चाएं हैं। सोशल मीडिया से शुरू हुई ये चर्चा अब श्रद्धा के घर तक पहुंच चुकी है और उनके पापा शक्ति कपूर ने भी इस पर अपनी बात रखी है। रोहन और श्रद्धा के रिश्ते के बारे में जानकारी होने से इनकार करते हुए शक्ति कपूर ने श्रद्धा की शादी को लेकर कई बातें कही हैं।
कैसे शुरू हुई श्रद्धा और रोहन की शादी की चर्चा
रोहन श्रेष्ठ ने सोशल मीडिया पर वरुण धवन और नताशा दलाल को शादी की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने इंस्टा पर वरुण को मुबारकबाद दी तो जवाब देते हुए वरुण ने लिखा कि अब तो तुम भी शादी के लिए तैयार ही हो। वरुण का ये जवाब लोगों की निगाह में आया तो इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गया कि रोहन और श्रद्धा शादी करने जा रहा हैं। रोहन और श्रद्धा के रिश्तों को लेकर पहले भी कयास लगाए जाते रहे हैं। अब इसी पर शक्ति कपूर ने जवाब दिया है।
शक्ति कपूर ने क्या कहा
मशहूर एक्टर शक्ति कपूर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उनसे उनकी बेटी श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर चल रही बातों पर भी सवाल हुआ। शक्ति ने इस पर कहा, शादी को लेकर फैसला श्रद्धा को करना है। मैं तो शादी, करियर, निजी जिंदगी हर मौके पर पर उसके साथ हूं। रोहन श्रेष्ठ ही क्यों? वो जिसके साथ भी शादी करना चाहती है, कर सकती है और सेटल हो सकती है। मैं उस पर कुछ भी थोपूंगा नहीं।
रोहन अच्छा लड़का है: शक्ति
शक्ति कपूर ने कहा, रोहन बचपन से ही हमारे घर आता रहा है। श्रद्धा और उसकी दोस्ती भी बचपन से ही है। मुझे नहीं पता कि दोनों एक दूसरे को लेकर कितने सीरियस हैं। श्रद्धा ने रोहन या अपनी शादी को लेकर मुझसे कोई बात नहीं की है। ऐसे में उनकी शादी को लेकर मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। शक्ति कपूर ने रोहन और उसके परिवार को लेकर कहा, रोहन अच्छा लड़का है, उसके पिता को मैं बहुत सालों से जानता हूं। हम दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और मैंने उनके साथ कई फोटोशूट भी कराए हैं। बता दें कि कुछ समय पहले भी रोहन और श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर खबरें आई थीं लेकिन श्रद्धा ने कहा था कि उनका पूरा ध्यान अपने करियर पर है।