फ्रेंच वेबसाइट ने चलाई शाहरुख की 'मौत की खबर', जानें पूरा सच...

फ्रांस के सिविल एविएशन ने भी शाहरुख की मौत पर एक बयान जारी कर डाला जबकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था।

मुंबई। बुधवार का दिन बॉलीवु़ड प्रेमियों के लिए काफ शॉकिंग भरा रहा, वजह थी शाहरुख खान से जुड़ी हुई एक बुरी खबर आना। हिंदी सिनेमा के किंग खान के लिए भारत वालों का ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों का दिल धड़कता है, ऐसे में अगर कोई न्यूज चैनल ये चला दे कि किंग खान अब इस दुनिया में नहीं है, तो जाहिर है लोगों के ऊपर पहाड़ तो गिरेगा ही।

दरअसल बुधवार को एक फ्रेंच वेबसाइट elpais-tv.com ने खबर छापी कि सुपरस्टार शाहरुख खान की प्लेन क्रैश में मौत हो गई।वेबसाइट ने अपने पेज पर ब्रेकिंग चलाई कि किंग खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। अपने बेटी सुहाना के जन्मदिन के कुछ ही घंटों बाद शाहरुख खान का जेट गुल्फस्ट्रीम जी 550' क्रैश हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई।

शाहरुख की मौत के बाद से पूरा भारत हिल गया

वेबसाइट के मुताबिक शाहरुख एक बिजनेस मीटिंग करने गए थे और खराब मौसम की वजह से लौटते हुए उनका जेट क्रेश हो गया। मामला यहीं नहीं थमा, वेबसाइट के अनुसार, फ्रांस सिविल एविएशन ने जारी बयान में लिखा कि इस हादसे की वजह से कई फ्लाइट्स को वापस मुड़ना पड़ा क्योंकि क्रैश की वजह से वो लैंडिंग नहीं कर पाते और इस मामले में जांच-पड़ताल चल रही है।वेबसाइट ने ये भी कहा कि शाहरुख की मौत के बाद से पूरा भारत हिल गया है।

खबर के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल

इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया, किंग खान के चाहने वाले बुरी तरह से आहत हो गए लेकिन जब उन्हें इस बात का पता चला कि ये एक झूठी खबर है तो उनका सारा गुस्सा फ्रेंच वेबसाइट पर फूट पड़ा, उन्होंने जमकर इस वेबसाइट के लोगों को कोसा। जबकि वेबसाइट की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है और ना ही किंग खान कोई प्रतिक्रिया जाहिर की है।

शाहरुख खान पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित

आपको बता दें कि आपके चहेते शाहरुख खान पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित हैं, हालांकि वो कल एक फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल जरूर हो गए थे, वो इन दिनों आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और इसी शूटिंग के दौरान कल सेट पर एक हादसा हो गया था, सेट की छत गिर गई थी जिसमें शाहरुख समेत फिल्म के दो क्रू मेंबर जख्मी हो गए थे, जिसके बाद शूटिंग रोक दी गई थी लेकिन अभी किंग खान पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+