शाहरुख खान से शादी करना चाहते हैं करण जौहर...क्योंकि...

करण ने हंसते हुए कहा कि शाहरुख खान से शादी कर लूंगा क्योंकि मुझे उनका घर काफी पसंद है।

मुंबई। एक बार फिर से बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर लोगों को मौका मिल गया है उनके खिलाफ गॉसिप करने का, दरअसल करण जौहर और सुपर स्टार शाहरुख खान के रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहा और लिखा जाता है।

शाहरुख खान

शाहरुख खान

इसी बात पर करण ने कुछ ऐसा बोला जिससे उन दोनों के रिलेशनशिप पर टिप्पणी करने वाले लोगों की बोलती बंद हो गई। दरअसल इंडिया टुडे कॉनक्लेव 2017 के दूसरे दिन शिरकत करने पंहुचे करण से जब सवाल किया गया कि आप शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और सिद्धार्थ मल्होत्रा में से किससे शादी करेंगे तो करण ने जवाब दिया ...शाहरुख खान से।

शाहरुख खान से शादी कर लूंगा

शाहरुख खान से शादी कर लूंगा

करण ने हंसते हुए कहा कि मैं ऐश्वर्या राय और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों को मार दूंगा और शाहरुख खान से शादी कर लूंगा क्योंकि मुझे उनका घर काफी पसंद है और इसी बहाने मुझे उनके घर में रहने का मौका मिलेगा।

ऑटोबॉयोग्राफी

ऑटोबॉयोग्राफी

हालांकि करण इस मजाक के बाद गंभीर हो गए और उन्होंने कहा कि लोग कुछ भी कहते हैं, जबकि सच्चाई गॉसिंप से बहुत अलग होती है। करण ने इस सच से पर्दा अपनी ऑटोबॉयोग्राफी में भी उठाया है।

शाहरुख फादर फिगर

शाहरुख फादर फिगर

करण ने लिखा है कि उनके और शाहरुख के रिश्ते को हमेशा अलग नजरों से देखा जाता है। उन्हें इस बात से काफी दुख पहुंचता है क्योंकि शाहरुख उनके लिए फादर फिगर हैं। करण ने लिखा कि चाहे कुछ भी हो, शाहरुख हमेशा उनके लिए बड़े भाई के समान रहेंगे।

दिल टूटना क्या होता है...

दिल टूटना क्या होता है...

करण ने अपनी लव लाइफ पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि हिदीं फिल्में नाटकीय होती हैं लेकिन उनमें और असल जिंदगी में काफी समानताएं हैं। मैं उस शादी के मंडप में मौजूद था, जहां उस इंसान की शादी हो रही थी जिससे मैं प्यार करता था। जब ये आपके साथ होगा, तब आपको मालूम पड़ेगा कि दिल टूटना क्या होता है, लेकिन दिल टूटने का मतलब ये नहीं कि आप जीना छोड़ दें, आपको खुद को संभालना पड़ता है इसलिए मैनें अपना दिल अपने काम में लगा लिया और यकीन मानिए मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+