शाहरुख खान ने कभी किसानों को बताया था 'असली हीरो', Video वायरल हुआ तो यूजर्स ने पूछा- अब चुप क्यों?

Farmers Protest: अमेरिकी पॉप स्टार सहित कई अन्य विदेशी हस्तियों के ट्वीट के बाद अब बॉलीवुड से भी किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया आने लगी है। रिहाना विवाद से तो आप सभी परिचित हैं, इसे लेकर बॉलीवुड भीं दो गुटों में विभाजित हो गया है। कुछ लोग रिहाना के ट्वीट की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ सेलेब्स ने किसान आंदोलन को भारत का आंतरिक मामला बताते हुए इसे मुद्दे में दखल ना देने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि कई ऐसे बड़े कलाकार भी हैं जिन्होंने अभी तक रिहाना के ट्वीट या किसान मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है।

किसान आंदोलन पर बंटा बॉलीवुड

किसान आंदोलन पर बंटा बॉलीवुड

बॉलीवुड से अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अजय देवगन सहित कई कलाकारों और खिलाड़ियों ने सरकार के पक्ष में ट्वीट करते हुए रिहाना के ट्वीट पर अपनी बात रखी। सोशल मीडिया पर इन हस्तियों को तीखी प्रतिक्रिया भी झेलनी पड़ी है। इस बीच शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह किसानों को 'असली हीरो' बताते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग शाहरुख के इस वीडियो को किसान आंदोलन से जोड़कर वायरल कर रहे हैं।

शाहरुख खान का पुराना वीडियो वायरल

शाहरुख खान का पुराना वीडियो वायरल

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन से जोड़कर वायरल किया जा रहा शाहरुख खान का यह वीडियो साल 2017 का है। मुंबई में पानी फाउंडेशन की तरफ से ऑर्गनाइज किए गए इवेंट में शाहरुख खान ने अपने स्पीच में किसानों की खूब तारीफ की थी। इस वीडियो में शाहरुख को कहते सुना जा सकता है, किसान हमारे भाई-बहन हैं, आप लोग ही असली हीरो हैं। मुझे गांव के बारे में इतना पता नहीं है लेकिन इतना समझ पाता हूं कि खेती में बहुत मेहनत लगती है।

शाहरुख खान ने किसानों को बताया था 'असली हीरो'

शाहरुख खान ने किसानों को बताया था 'असली हीरो'

शाहरुख खान ने आगे कहा, 'किसान कड़ी धूप में बीज बोते हैं, फिर सिंचाई, कटाई होती है। उस पर कभी-कभी भगवान, अल्लाह और नेचर साथ नहीं देती जिससे बारिश की समस्या हो जाती है। आप (किसान) असली हीरो इसलिए हैं क्योंकि आपकी रोजी-रोटी से हम पल पाते हैं, आप पानी को भी उपजा लेते हैं तो असली हीरो आप ही हैं।' शाहरुख खान के इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब लोग ट्विटर पर पूछ रहे हैं कि किसानों को हीरो बताने वाले इस वक्त वो चुप क्यों हैं?

यह भी पढ़ें: किसानों के खिलाफ ट्वीट पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- भारत रत्न के लायक नहीं सचिन, अक्षय का IQ कमजोर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+