किसानों के खिलाफ ट्वीट पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- भारत रत्न के लायक नहीं सचिन, अक्षय का IQ कमजोर

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के समर्थन में अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट के बाद बॉलीवुड सहित अन्य क्षेत्र के दिग्गजों ने भी अपनी राय रखी है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी रिहाना के ट्वीट के बाद #IndiaTogether हैशटैग के साथ बांटने वाली बातों पर ध्यान न देने की बात कही। अक्षय कुमार सहित कई एक्टर्स ने तो सरकार का बयान भी रीट्वीट किया है। बॉलीवुड से आए ऐसे रिएक्शन पर लोग हैरानी व्यक्त कर रहे हैं।

अक्षय और सचिन के ट्वीट से नाराज कांग्रेस नेता

अक्षय और सचिन के ट्वीट से नाराज कांग्रेस नेता

किसान आंदोलन को लेकर किए गए अपने ट्वीट को लेकर अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की काफी आलोचना हो रही है। कई लोग सरकार की वकालत करने पर अक्षय कुमार सहित कई हस्तियों पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस के सांसद जसबीर सिंह गिल ने तो देश की जनता से ऐसे लोगों का बहिष्कार करने को भी कहा है। जसबीर सिंह गिल ने ना सिर्फ अक्षय कुमार की समझदारी पर सवाल उठाया, बल्कि यहां तक कह दिया कि सचिन तेंदुलकर भारत रत्न के लायक नहीं हैं।

फिल्मों का बहिष्कार करने की मांग

फिल्मों का बहिष्कार करने की मांग

अपने एक बयान में रविवार को कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने कहा, 'मैं इन लोगों की कड़ी निंदा करता हूं। मुझे लगता है कि इन सभी अभिनेताओं की फिल्मों का किसानों द्वारा बहिष्कार किया जाना चाहिए।' गिल ने आगे कहा, 'जो अक्षय कुमार पीएम से ये पूछता है, आप आम खाते हैं, आप और क्या खाते हैं? इससे ज्यादा उसका (अक्षय) आईक्यू नहीं है, उस आदमी की किसी बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता। मैं समझता हूं के एक्टर से ऐसे ट्वीट करवा कर, जो सरकार का डर है वह बाहर आ गया है।'

भारत रत्न के लायक नहीं सचिन

भारत रत्न के लायक नहीं सचिन

जसबीर सिंह गिल ने सिर्फ अक्षय कुमार ही नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर पर भी उनके ट्वीट को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'इन लोगों की क्या औकात है, इनकी जमीर मरी हुई है जिन्होंने किसान के खिलाफ बयान देकर सरकार की पूंछ पकड़ी है। सचिन तेंदुलकर ने सिर्फ अपने बेटे को आईपीएल में जगह दिलाने के लिए सरकार की लाइन उठाई। मैं लोगों पर छोड़ देता हूं कि वाकइ क्या ये आदमी भारत रत्न के लायक है, मैं समझता हूं कि नहीं है।'

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन: टिकरी बॉर्डर पर 52 वर्षीय किसान ने की आत्महत्या, कांग्रेस ने जारी किया किसान का सुसाइड नोट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+