संगीत ईशा अंबानी का लेकिन महफिल लूटी ऐश्वर्या-अभिषेक के डांस ने, वायरल हुआ Video
मुंबई। देश के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे बड़े रईसों में से एक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इकलौती बेटी ईशा की शादी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल से होने जा रही हैं, इस शादी से पहले विवाह से जुड़ी सभी रस्में उदयपुर में इन दिनों हो रही हैं, 8 दिसंबर की शाम को ईशा की संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें बॉलीवुड के हिट नंबर पर जमकर थिरका अंबानी परिवार। इस संगीत समारोह के कई वीडियो और तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
'तेरे बिन ना सुहासी रतिया'
जिनमें से कुछ तो वीडियो में तो अंबानी परिवार डांस करते हुए दिख रहा है और कुछ में बॉलीवुड के नामी-गिरामी सितारे परफार्म करते दिख रहे हैं, ऐसा ही एक वीडियो है ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का, जो अपने हिट ट्रैक 'तेरे बिन ना सुहासी रतिया' पर थिरकते नजर आ रहे हैं, दोनों के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
शाहरुख ने बांधा समां
यही नहीं एक दूसरे वीडियो में शाहरुख खान, अपने हिट नंबर, शाबा-शाबा..पर पूरे अंबानी परिवार को डांस कराते नजर आ रहे हैं। कहना गलत ना होगा कि ईशा अंबानी का संगीत समारोह बहुत ज्यादा ही खूबसूरत था, जिसमें भव्यता, प्रेम, रोचकता और मनोरंजन के सारे तत्व मौजूद थे।
A post shared by WeddingSutra.com (@weddingsutra) on
किंग खान के हिट नंबर 'मितवा' गाने पर डांस किया
वैसे अपने संगीत समारोह में खुद ईशा ने अपने होने वाले पति आनंद के साथ किंग खान के हिट नंबर 'मितवा' गाने पर डांस किया तो वहीं नीता अंबानी पति मुकेश अंबानी संग शाहरुख खान की फिल्म 'जब तक है जान' के टाइटेल ट्रैक पर थिरकते नजर आईं।
23 सितंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी सगाई
मालूम हो कि ईशा अंबानी की सगाई 23 सितंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी, इस भव्य सगाई का फंक्शन पूरे तीन दिन तक चला था, जिसमें बॉलीवुड,हॉलीवुड, बिजनेस जगत और पॉलिटिकल इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।
A post shared by WeddingSutra.com (@weddingsutra) on
आनंद पीरामल
आपको बता दें कि आनंद पीरामल बहुत धनी और ताकतवर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। वो कॉरपोरेट जगत के दिग्गज अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे हैं। आनंद पीरामल अपने पिता अजय पीरामल की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं।
'सबसे छोटी अरबपति'
मालूम हो कि ईशा अंबानी की पहचान केवल ये नहीं है कि वो मुकेश अंबानी की बेटी हैं बल्कि ईशा का खुद एक अस्तित्व है, जिसके कारण उन्हें फोर्ब्स की सबसे छोटी अरबपति बिजनेस वुमन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल किया गया था, यही नहीं ईशा को फोर्ब्स ने 2018 में दुनिया की यंगेस्ट उत्तराधिकारियों की लिस्ट में नंबर दो की जगह दी थी।












Click it and Unblock the Notifications