शाहरुख ने ट्विटर पर पढ़े स्मृति इरानी के कसीदे, मंत्री ने दिया दिलचस्प जवाब
मुंबई। शाहरूख ने ट्विटर पर सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी की तारीफ में बड़े-बड़े कसीदे क्या पढ़े, उनके चाहने वाले एक बार फिर से उन्हीं पर फिदा हो गए।
आपको बता दें कि किंग खान ने ट्विटर पर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के आगामी 48वें संस्करण पर अपना समर्थन जताते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी की तारीफ की है।
इरानी का महान प्रयास
शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, "भारतीय सिनेमा के लिए आईएफएफआई को सबसे समावेशी, प्रासंगिक मंच बनाने के लिए आई एंड बी मंत्री स्मृति इरानी का महान प्रयास, आप के लिए मेरा समर्थन।
समर्थन की आभारी हूं
जिस पर स्मृति इरानी ने जवाब देते हुए कहा कि मैं उद्योग से मिले भारी समर्थन की आभारी हूं। शाहरुख आईएफएफआई 2017 में आपको देखने के लिए उत्सुक हूं।
मनोबल बढ़ाने की कोशिश
जिसके बाद शाहरूख के बारे में लोगों ने ट्विटर पर शाहरुख की तारीफ में लिखना शुरू कर दिया क्योंकि शाहरूख की हालिया रिलीज फिल्म 'हैरी मैट सेजल' बुरी तरह से फ्ल़ॉप हुई है, ऐसे में उनके फैैंस ने उनकी तारीफ करते हुए मनोबल बढ़ाने की कोशिश की है।

20 से 28 नवंबर
आपको बता दें कि आईएफएफआई का 48वां संस्करण 20 से 28 नवंबर के बीच गोवा में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए अभी से ही जोर-शोर से तैयारियां हो रही हैं।

जुबिन ईरानी के करीबी दोस्त
वैसे आपको बता दें कि स्मृति इरानी के पति जुबिन ईरानी सिने अभिनेता शाहरूख के जिगरी दोस्त रहे हैं, दोनों का बचपन से लेकर जवानी तक का सफर साथ गुजरा है लेकिन वक्त का पहिया घूमा और शाहरुख बॉलीवुड के किंग खान बन गए, लेकिन दोनों में आज भी दोस्ती बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications