'हल्की आंच पर सेके जाने के बाद शाहरुख और अजय देवगन' इन वीडियो को देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
नई दिल्ली। टिक टॉक पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब दो ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें शाहरुख खान और अजय देवगन जैसे दिखने वाले शख्स नजर आ रहे हैं। इन दोनों वीडियो के साथ केप्शन भी मजेदार दिए गए हैं। शाहरुख की एक्टिंग कर रहे शख्स के वीडियो पर लिखा गया है- 'हल्की आंच में भुना हुआ शाहरुख' और अजय देवगन की वीडियो पर लिखा है- 'अजय देवगन को धीमी आंच पर हल्का सा उबालने के बाद..'

वीडियो में जो शख्स शाहरुख की तरह एक्टिंग करते दिख रहा है उसके बैकग्राउंड में फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का गाना हो गया है तुझको तो प्यार सजना बज रहा है। दूसरे वीडियो में अजय देवगन की फिल्म का गाना मुझे बस तुझसे दिल लगाना है, हद से गुजर जाना है, बज रहा है।
टिक टॉक वीडियो बनाने का चलन बीते कुछ दिनों में लगातार बढ़ता जा रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक स्टंट का वीडियो सामने आया है जिसमें युवक ट्रेन से गिर जाता है। वायरल हो रहे वीडियो पर रेल मंत्री पियूष गोयल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो में एक लड़का ट्रेन से लटक कर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद ही उसका हाथ छूट जाता है और वह जमीन पर गिर जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसा कितना खतनाक था, ट्रेन में मौजूद उसके अन्य साथी युवक का टिकटॉक वीडियो बना रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications