शाहिद कपूर ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए कही ये बड़ी बात

Recommended Video

    PM Narendra Modi gets SPECIAL MESSAGE from Shahid Kapoor | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। शाहिद कपूर ने एक टीवी टॉक शो के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक खास इल्तजा की है। उन्होंने कहा है कि हर कोई भारत को साफ रखने की कोशिश कर रहा है और राजनेताओं को भी ऐसा करने की कोशिश करनी चाहिए। शाहिद कपूर ने कलर्स इन्फिनिटी के शो 'BFFs विद वोग' में अपने विचार साझा किए।

    नेहा धूपिया ने किया सवाल

    नेहा धूपिया ने किया सवाल

    आपको बता दें शाहिद कपूर से जब शो की होस्ट नेहा धूपिया ने सवाल किया कि पूरे देश के काफी लोग इस वक्त भारत को स्वच्छ रखने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में आप कुछ कहना चाहेंगे?

    शाहिद ने कही बड़ी बात

    शाहिद ने कही बड़ी बात

    तो शाहिद ने कहा कि हां, देश का नागरिक ऐसा कर रहे हैं, ये अच्छी बात है लेकिन मुझे लगता है कि देश के राजनेताओं को भी ऐसा करना चाहिए। और मैं वादा करता हूं कि मैं भी 'चीजों को यथासंभव स्वच्छ' रखूंगा।

     क्या है स्वच्छ भारत अभियान

    क्या है स्वच्छ भारत अभियान

    स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरंभ किया गया राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों को साफ-सुथरा करना है। यह अभियान महात्मा गांधी के जन्मदिवस 02 अक्टूबर 2014 को आरंभ किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को गुलामी से मुक्त कराया, परन्तु 'क्लीन इण्डिया' का उनका सपना पूरा नहीं हुआ। जिसे अब मोदी सरकार आगे बढ़ा रही है।

    स्वच्छ भारत का उद्देश्य

    स्वच्छ भारत का उद्देश्य

    स्वच्छ भारत का उद्देश्य व्यक्ति, क्लस्टर और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के माध्यम से खुले में शौच की समस्या को कम करना या समाप्त करना है। सरकार ने 2 अक्टूबर 2019, महात्मा गांधी के जन्म की 150 वीं वर्षगांठ तक ग्रामीण भारत में 1.96 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित लागत (यूएस $ 30 बिलियन) के 1.2 करोड़ शौचालयों का निर्माण करके खुले में शौंच मुक्त भारत (ओडीएफ) को हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+