विराट कोहली की तारीफ वाले ट्वीट में शशि थरूर ने स्पेलिंग में कर दी मिस्टेक, लोग हुए हैरान
भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गए टी-20 वर्ल्ड के महा मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हरा दिया। इस मैच को जिताने में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई और उन्होंने 82 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान के जबड़े से मैच को छीन लिया। विराट कोहली की इस पारी की बदौलत उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी विराट कोहली की तारीफ की है। इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट भी किया। हालांकि, अक्सर अपनी इंग्लिश को लेकर सुर्खियों में रहने वाले थरूर ने स्पेलिंग में गलती कर दी, जिसकी वजह से इंटरनेट यूजर्स भी हैरान रह गए। लेकिन बाद में थरूर ने कहा कि यह टाइपिंग में गलती की वजह से हो गया था।

शशि थरूर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के मैच को देखने के लिए जानबूझकर गोवा से प्लाइट छोड़ दी। जबकि उन्हें पता था किअगली प्लाइट 9.55 पर मिलेगी। उन्होंने कहा कि रविवार की सुबह गोवा में कैथोलिक विश्वविद्यालयों के एक सम्मेलन को संबोधित करने के बाद मैंने निर्धारित उड़ान को मना कर दिया। साथ ही थरूर ने कहा कि अगर मैंने ये फ्लाइट पकड़ी होती तो पूरा मैच छूट जाता।
शशि थरूर ने कहा कि मैं इस टूर्नामेंट के सबसे बड़े मैचों में से एक को देखकर रोमांचित था। वहीं, एक और ट्वीट करते हुए थरूर ने विराट कोहली की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति प्रतिभाशाली और भरोसेमंद नायक दोनों है! बहुत बढ़िया।
इस जगह हुई थरूर से गलती
विराट कोहली की तारीफ में उन्होंने authetic शब्द को गलत लिया था। जिस पर इंटरनेट यूजर्स हैरान हो गए। यहां तक कि कई यूजर्स को विश्वास भी नहीं हुआ कि authetic शब्द गलत लिखा है। वहीं, कुछ यूजर्स ने इस शब्द को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया। हालांकि, इसके बाद थरूर ने खुद रिप्लाई करते हुए बताया कि authetic टाइपिंग में गलती की वजह से लिख गया था।
ये भी पढ़ें- शशि थरूर के साथ चुनाव में धांधली? मधुसूदन मिस्त्री ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब












Click it and Unblock the Notifications