भारत में 16 जून को मनाई जाएगी ईद, जामा मस्जिद के शाही इमाम ने की घोषणा

नई दिल्ली। मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार ईद शनिवार को मनाया जाएगा। दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम ने इसकी घोषणा की है। आज चांद नहीं दिखाई देने के बाद शाही इमाम ने घोषणा की है कि भारत में शनिवार (16 जून) को ईद मनायी जाएगी। इमाम बुखारी ने कहा कि गुरुवार को भारत के किसी भी इलाके में चाँद नहीं दिखा। उन्होंने इसके लिए ऑडियो संदेश भी जारी किया है।

Shahi Imam of Jama Masjid announced that Eid will be celebrated on June 16

गुरुवार को चांद नहीं दिखाई देने की वजह से ईद शनिवार को मनाय जाएगी। इस्लाम के पाक महीने रमजान के बीतने के बाद चाँद दिखाई देने के अगले दिन ईद मनाते हैं। चांद दिखाई देने के हिसाब से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में ईद का त्यौहार अलग-अलग मनाया जाता है। दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में ईद शुक्रवार को मनाया जाएगा। संयुक्त अरब अमीरात में भी शुक्रवार को ईद मनायी जाएगी। गल्फ न्यूज के मुताबिक शव्वल मून गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात के जबील हफीट में देखा गया, जिसके बाद शुक्रवार को ईद मनाए जाने की खबर आ रही है, हालांकि अभी तक इस बात का अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+