'हाथ में कलावा, गले में रुद्राक्ष, साहिल खान हिंदू बन मिला था साक्षी से', क्यों करता था ऐसा, दोस्त ने खोले राज
Delhi Shahbad Dairy Murder case update: 16 वर्षीय साक्षी की हत्या करने वाला आरोपी मोहम्मद साहिल खान अपनी धार्मिक पहचान छिपाने के लिए कलावा और रुद्राक्ष पहनता था। उसने सबको अपना नाम सनी बताया था।

दिल्ली के शाहबाद डेयरी मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 20 वर्षीय मोहम्मद साहिल खान ने 16 वर्षीय लड़की साक्षी की चाकू मारकर नृशंस तरीके से हत्या की। खौफनाक सीसीटीवी फुटेज ने लोगों को परेशान कर दिया। इस केस में अब एक नया खुलासा हुआ है। साक्षी की दोस्त का दावा है साहिल खान हिंदू बनने का ढोंग करता था और मुस्लिम होने की पहचान को छिपाता था।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक साझी की दोस्त ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए दावा किया कि आरोपी साहिल 'हिंदू' की दिखने की ढोंग करता था। मोहम्मद साहिल खान ने साक्षी से अपनी धार्मिक पहचान छुपाई थी।
पीड़िता के दोस्त ने यह भी कहा कि "साहिल खान हिंदू होने का दिखावा करने के लिए 'रुद्राक्ष' पहनता था और हाथ में कलावा बांधता था।"
दोस्त का दावा है कि साहिल ने अपनी असली पहचान को छिपाकर साक्षी के साथ दोस्ती की थी। उसने अपना नाम भी गलत बताया था। साक्षी को उसने अपना नाम सनी बताया था। लेकिन साक्षी को उसकी असली पहचान के बारे में पता चल गया था।
दिल्ली पुलिस ने जब साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया तो उसके हाथ में कलावा था। उसकी कुछ और तस्वीरों में भी कलावा नजर आई है। इतना ही नहीं अपने सोशल एकाउंट पर साहिल ने रुद्राक्ष की माला पहने हुए एक तस्वीर भी शेयर की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में साहिल खान को सब सनी नाम से जानते थे। वह लोगों को अपना नाम सनी ही बताता था। साक्षी को साहिल की असली पहचान पता चल गई थी इसलिए वह उससे दूरी बनाना चाहती थी।
साहिल ये बात जानता था कि अगर उसने साक्षी को उसकी असली पहचान बताई तो वह उसके साथ रिश्ता नहीं रखेगी। दोनों 2021 से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे।
साहिल के मकान मालिक ने भी पुष्टि की कि वह यहां 2 साल से सनी नाम बताकर रह रहा था और उसके पिता का नाम सरफराज है।
कैसे हुई घटना?
28 मई की रात 9 बजे के आसपास साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी की हत्या की। सीसीटीवी कैमरे में साहिल दिनदहाड़े बेरहमी से साक्षी को चाकू मारते और पत्थर से कुचलते दिख रहा है।
Recommended Video

जब यह भीषण कृत्य किया जा रहा था, तब स्थानीय लोग और निवासी तमाशबीनों की तरह खड़े रहे सबकुछ देख रहे थे। कई बार लोग गली से गुजरे भी। पुलिस को सूचना भी साढ़े नौ बजे के आसपास दी गई।












Click it and Unblock the Notifications