मुंबई पुलिस ने रुकवाई शाहरुख खान की लेटनाइट बर्थड पार्टी, जानिए क्यों?

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने शुक्रवार को अपना 53वां जन्मदिन मनाया। शाहरुख ने अपने जन्मदिन पर दोपहर में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ आने वाली फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर लॉन्च किया। वहीं शाम में उन्होंने दोस्तों संग जमकर पार्टी की।

Shah Rukh Khan

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने शुक्रवार को अपना 53वां जन्मदिन मनाया। शाहरुख ने अपने जन्मदिन पर दोपहर में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ आने वाली फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर लॉन्च किया। वहीं शाम में उन्होंने दोस्तों संग जमकर पार्टी की। हालांकि उनकी पार्टी कुछ ज्यादा ही धमाकेदार हो गई और मुंबई पुलिस को आकर उसे रोकना पड़ा। मुंबई के एक क्लब में शुक्रवार रात जन्मदिन मना रहे किंग खान की पार्टी को मुंबई पुलिस ने आकर रोक दिया।

दोस्तों संग शाहरुख ने की देर तक पार्टी

दोस्तों संग शाहरुख ने की देर तक पार्टी

'जीरो' का ट्रेलर लॉन्च करने के बाद शाहरुख रात में अपने करीबी दोस्तों संग पार्टी करने पहुंचे। शाहरुख बांद्रा के पॉश नाइटक्लब 'अर्थ' में पार्टी कर रहे थे। आमौतर पर क्लब या रेस्टोरेंट रात 1 बजे तक बंद हो जाते हैं, लेकिन शाहरुख की पार्टी रात 3 बजे तक चलती रही। पार्टी न केवल देर रात तक चलती रही, बल्कि उसमें तेज म्यूजिज भी चल रहा था। जब पार्टी 3 बजे तक भी चलती रही तो मुंबई पुलिस को वहां आना पड़ा।

मुंबई पुलिस ने आकर बंद कराई पार्टी

मुंबई पुलिस ने आकर बंद कराई पार्टी

मुंबई पुलिस ने क्लब के अंदर जाकर म्यूजिक और पार्टी बंद करवाई। इसके थोड़ी देर बाद शाहरुख डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ क्लब से निकलते दिखे। उनके साथ कुछ पुलिसकर्मी भी थे। कहा जा रहा है कि पार्टी से कई सितारे रात 1 बजे से पहले ही निकल चुके थे, लेकिन शाहरुख की प्राइवेट पार्टी के लिए क्लब में बाकी जगह खाली कराई गई जो रात 3 बजे तक चली। पार्टी में बॉस्को-सीजर, स्वरा भास्कर जैसे सितारे भी पहुंचे थे।

रिलीज होते ही हिट हुआ 'जीरो' का ट्रेलर, देखिए

रिलीज होते ही हिट हुआ 'जीरो' का ट्रेलर, देखिए

अपने जन्मदिन पर शाहरुख खान ने आने वाली फिल्म जीरो का ट्रेलर लॉन्च किया। ट्रेलर बड़े पैमाने पर मुंबई में लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट, शाहरुख, अनुष्का, कैटरीना के अलावा डायरेक्टर आनंद एल राय भी मौजूद थे। इस फिल्म में शाहरुख ने एक बौने का किरदार निभाया है। 200 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी। ट्रेलर की बात करें तो इसे रिलीज हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और अभी ही इसपर 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ट्रेलर भारत में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। आप भी देखिए शाहरुख का ये जुदा अंदाज-

ये भी पढ़ें: कपूर खानदान में फिर बजने वाली है शहनाई, मलाइका संग सात फेरे लेंगे अर्जुन कपूर!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+