रेमडेसिवीर इंजेक्शन देने के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा शुक्रिया तो शाहरुख ने जवाब से जीता दिल

रेमडेसिवीर इंजेक्शन दान पर करने पर शाहरुख ने दिया ये जवाब से जीता दिल

नई दिल्ली। एक्टर शाहरुख खान के फाउंडेशन ने हाल ही में कोरोना महामारी से मदद के लिए 500 रेमडेसिवीर इंजेक्शन दिए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी और शाहरुख खान का शुक्रिया भी अदा किया। जैन ने कहा कि बहुत जररूत के वक्त उनकी और से मदद आई। इस पर शाहरुख ने सत्येंद्र जैन को बहुत शुक्रिया कहते हुए आगे भी मदद करने की बात कही। शाहरुख ने जिस तरह से जवाब दिया, उसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

क्या कहा है शाहरुख खान ने

क्या कहा है शाहरुख खान ने

शाहरुख खान ने सत्येंद्र जैन के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा है, मीर फाउंडेशन की तारीफ के लिए मैं आपका शुक्रिया करता हूं। मुझे लगता है कि इस मुश्किल (कोरोना महामारी) से तभी जीता जा सकता है जब हम लगातार एकसाथ एकजुटे होकर इसका सामना करेंगे। मेरी टीम और मैं भविष्य में भी जब भी मदद के लिए जरूरत होगी, जरूर अपनी ओर से कोशिश करेंगे। आपकी टीम की सेवाओं के लिए भी शुक्रिया।

सत्येंद्र जैन ने क्या कहा था

सत्येंद्र जैन ने क्या कहा था

सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर लिखा था, हम शाहरुख खान और मीर फाउंडेशन के बेहद शुक्रगुजार हैं। उन्होंने 500 रेमडिसवीर इंजेक्शंस उस वक्त डोनेट किए जब हमें सबसे ज्यादा जरूरत थी। जरूरत के वक्त आपकी तरफ से मिले सपोर्ट के लिए हम बहुत आभारी हैं।

शाहरुख ने मुंबई में भी की थी मदद

शाहरुख ने मुंबई में भी की थी मदद

शाहरुख खान ने कोरोना संकट में महाराष्ट्र सरकार की भी मदद की थी। जब महाराष्ट्र में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे थे, उस समय शाहरुख ने मुंबई में स्थित अपनी एक इमारत को सरकार को क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए दिया था। शाहरुख की तरफ से 25 हजार पीपीई किट भी डोनेट की गई हैं। शाहरुख की ओर से मदद का हाथ बढ़ाने पर महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने भी सोशल मीडिया पर उनकी सराहना की थी।

ये भी पढ़ें- राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस ने दिखाया दम, जानिए जानिए किस दल को मिली कितनी सीटें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+