राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस ने दिखाया दम, जानिए जानिए किस दल को मिली कितनी सीटें

राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजे जारी, जानिए किस दल को मिली कितनी सीटें

नई दिल्ली। राजस्थान में हुए नगर निकाय चुनाव के नतीजों का रविवार को ऐलान कर दिया गया है। चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं, दूसरे नंबर पर निर्दलीय रहे हैं। इसके बाद भाजपा है। राजस्थान के 12 जिलों के 50 नगर निकायों में 1775 वार्ड सदस्यों यानी पार्षद के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। रविवार को घोषित नतीजों के अनुसार, कांग्रेस ने 620 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा को 548 वार्ड पर जीत मिली है। 595 निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं। बसपा के सात पार्षद जीते हैं। भाकपा और माकपा के दो-दो और रालोपा से एक पार्षद चुना गया है।

Recommended Video

    Rajasthan: निकाय चुनाव में Congress ने मारी बाजी, BJP निर्दलीयों से भी पिछड़ी | वनइंडिया हिंदी

    rajasthan municipal elections 2020 results announced bjp congress

    20 जिलों के 1775 वार्ड पर पार्षदी के लिए कुल 7,249 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। अलवर, बारां, करौली, दौसा, भरतपुर, जयपुर, धौलपुर, श्रीगंगानगर, जोधपुर, कोटा, सवाईमाधोपुर और सिरोही जिलों में 1775 वार्डों के लिए वोट डाले गए थे।

    अध्यक्ष के लिए कल (14 दिसंबर) को सूचना जारी होगी। नामांकन पत्र 15 दिसंबर को दाखिल होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 16 दिसंबर को होगी। 17 दिसंबर को चुनाव निशान दिए जाएंगे। अध्यक्ष के लिए वोटिंग 20 दिसंबर को होगी और वोटों की गिनती भी 20 दिसंबर को ही होगी। उपाध्यक्ष के लिए 21 दिसंबर को होगी।

    राजस्थान के 21 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए चार चरणों में हुए चुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को घोषित हो चुके हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ताधारी कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य चुनाव आयोग ने बताया है कि भाजपा ने 1833 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को 1713 निर्वाचन सीटों पर जीत मिली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+